आज के समय में आधार कार्ड एक ऐसा डॉक्यूमेंट बन गया है जिसके बिना काम नहीं चल सकता। यह सिर्फ एक पहचान पत्र नहीं बल्कि हर एक काम के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट बन चुका है। आधार कार्ड में आप समय-समय पर बदलाव भी कर सकते हैं। इसके लिए ऑनलाइन ऐप है या फिर आप आधार सेंटर पर जाकर भी अपडेट करवा सकते हैं। अब इन सेवाओं को विस्तार किया जा रहा है और अब आप कहीं से भी और कभी भी अपने आधार के साथ लिंक नंबर को बदल सकते हैं।
इस बारे में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर किया है। UIDAI ने बताया कि आधार अपनी सर्विस के ऑप्शन बढ़ा रहा है ताकि आधार नंबर वाले लोग कहीं से भी, कभी भी अपना मोबाइल नंबर अपडेट कर सकें। इसके साथ ही UIDAI ने जानकारी दी कि आधार ऐप का फुल वर्जन 28 जनवरी 2026 को आएगा।
यह भी पढ़ें: 1 साल में 5 बार तोड़े ट्रैफिक नियम तो रद्द होगा ड्राइविंग लाइसेंस, नया नियम लागू
कैसे होगा मोबाइल नंबर अपडेट?
मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए आपको आधार ऐप डाउनलोड करना होगा। इसका लेटेस्ट अपडेट वर्जन आपको डाउनलोड करना होगा। इसके बाद ऐप पर अपने आधार नंबर के साथ लॉगिन करना होगा। इसके बाद आपको अपडेट आधार का ऑप्शन मिल जाएगा।
- सबसे पहले आधार ऐप पर जाएं।
- इसके बाद 'Mobile Number Update' पर टैप करें।
- अब फेस स्कैन और ओटीपी के जरिए वेरिफिकेशन करें।
- वेरिफिकेशन के बाद नया नंबर और अन्य मांगी गई कोई डिटेल दर्ज करें।
- अब फीस सबमिट कर, एप्लीकेशन सबमिट कर दें।
- अब यहां आप स्टेटस ऑनलाइन ट्रैक कर सकते हैं।
- जब आपका नंबर अपडेट हो जाएगा तो आपकी ऐप पर नोटिस आ जाएगा।
फेस वेरिफिकेशन जरूरी
UIDAI ने बताया कि इस ऐप के जरिए अपडेट करने के लिए आपको टू-स्टेप वेरिफिकेशन करना जरूरी होगा। UIDAI ने कमेंट सेक्शन में लोगों के सवालों का जवाब भी दिया है और बताया है कि मोबाइल नंबर अपडेट फीचर में दो-स्टेप वेरिफिकेशन प्रोसेस है। सबसे पहले, पुराने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जाएगा। दूसरा, यूजर को ऐप का इस्तेमाल करके फेस वेरिफिकेशन पूरा करना होगा। इन दोनों की वेरिफिकेशन के बाद ही नए सिस्टम से नंबर को आधार से लिंक करने की अनुमति देगा।
यह भी पढ़ें: IRCTC अकाउंट से लिंक है आधार तभी निकाल सकेंगे दिन में टिकट, समझिए क्या बदल गया
पुराना नंबर होना जरूरी
UIDAI ने साफ बताया कि अगर आप मोबाइल ऐप से अपना नंबर बदलना चाहते हैं तो आपके पास आपके पुराने नंबर का एक्सेस होना चाहिए। जब तक पुराने नंबर के जरिए ओटीपी वेरिफिकेश नहीं होगा तब तक आप नंबर अपडेट नहीं कर पाएंगे।