logo

ट्रेंडिंग:

आपका आधार कार्ड एक्टिव है या नहीं, कैसे चेक करें? नोट कीजिए टिप्स

आधार को चालू रखने के लिए हर 10 साल में डॉक्यूमेंट्स और बच्चों के बड़े होने पर उनके बायोमेट्रिक्स अपडेट जरूर कराएं।

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo credit: PTI

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo credit: PTI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

आजकल आधार कार्ड हमारे लिए सबसे जरूरी कागज बन गया है। बैंक का काम हो, नया सिम लेना हो या राशन कार्ड हर जगह आधार मांगते हैं। कई बार हमें पता ही नहीं चलता और हमारा आधार कार्ड 'बंद' या 'इन-एक्टिव' हो जाता है। ऐसा तब होता है जब हम बहुत दिनों तक इसका इस्तेमाल नहीं करते या बायोमेट्रिक्स की प्रक्रिया पूरी नहीं करते।


बायोमेट्रिक्स में आंखों और उंगलियों के निशान को अपडेट नहीं कराने पर आधार कई बार डिएक्टिवेट हो जाता है। अगर आधार कार्ड बंद हो गया तो ऐन मौके पर आपके जरूरी काम रुक सकते हैं और आपको परेशानी हो सकती है। इसलिए यह चेक करना बहुत जरूरी है कि आपका आधार कार्ड अभी भी काम कर रहा है या नहीं। 

 

यह भी पढ़ें: FIR, गुस्सा, प्रदर्शन', 'घूसखोर पंडत' पर मचे बवाल के बाद नीरज पांडे ने क्या कहा?

चेक करने का सबसे आसान तरीका 

  • वेबसाइट खोलें- अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर uidai.gov.in वेबसाइट खोलें।
  • वेरिफाई ऑप्शन पर जाएं- वहां आपको 'Aadhaar Services' के अंदर 'Verify an Aadhaar Number' लिखा हुआ दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
  • नंबर भरें- अपना 12 अंकों का आधार नंबर डालें और नीचे दिया गया कैप्चा कोड भरें।
  • चेक करें- अब 'Proceed and Verify' पर क्लिक करें।

यह भी पढ़ें:प्रभास की 'द राजा साब' के लिए ऐसा क्रेज? JioHotstar का सर्वर स्लो हो गया

 

अगर स्क्रीन पर 'Aadhaar Verification Completed' लिखा आता है, तो समझ लीजिए आपका आधार बिल्कुल चालू है। अगर वहां कोई जानकारी नहीं आती या एरर आता है, तो मतलब आपके आधार में कोई समस्या है।

आधार को चालू रखने के लिए खास टिप्स

10 साल वाला नियम: अगर आपका आधार कार्ड 10 साल पहले बना था और आपने तब से एक बार भी इसे अपडेट नहीं कराया है, तो इसे अपडेट जरूर करवा लें।

 

बच्चों के लिए जरूरी: जब बच्चा 5 साल का हो जाए और फिर जब वह 15 साल का हो जाए, तो उसका बायोमेट्रिक अपडेट कराना बहुत जरूरी है, वरना कार्ड बंद हो सकता है।

 

मोबाइल नंबर: हमेशा अपने आधार में अपना चालू मोबाइल नंबर जुड़वाकर रखें ताकि आपको हर जरूरी जानकारी मिलती रहे।

अगर आधार बंद हो जाए तो क्या करें?

अगर आधार बंद हो जाए तो बस अपने पास के आधार सेंटर पर जाएं, वहां अपनी उंगलियों के निशान फिर से अपडेट करवाएं और आपका कार्ड दोबारा चालू हो जाएगा।

Related Topic:#Utility News

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap