logo

मूड

ट्रेंडिंग:

प्रभास की 'द राजा साब' के लिए ऐसा क्रेज? JioHotstar का सर्वर स्लो हो गया

प्रभास की फिल्म 'द राजा साब' शुक्रवार 6 फरवरी को  जियो-हॉटस्टार (JioHotstar) पर स्ट्रीम हो रही है। पलेटफॉर्म पर फिल्म के रिलीज के बाद सर्वर स्लो हो गया है जिसके कारण पेज को बार-बार अपडेट करना पड़ रहा है। 

Film poster

फिल्म पोस्टर, Photo Credit- Social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

साउथ सुपरस्टार प्रभास की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'द राजा साब' पिछले महीने बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। फिल्म से बहुत उम्मीदें थी पर बॉक्स ऑफिस पर यह खास कमाल नहीं कर पाई और बॉक्स ऑफिस पर पिछड़ गई। अब यह फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो गई है। आज यानी 6 फरवरी से इसे जियो-हॉटस्टार पर देखा जा सकता है। हैरानी की बात है कि थिएटर में अच्छा परफॉर्म नहीं करने के बावजूद OTT पर इस फिल्म का जबरदस्त माहौल बना हुआ है। भारी ट्रैफिक को देखते हुए कंपनी ने अपने सर्वर को भी अपग्रेड किया है ताकि फिल्म देखते समय ऐप क्रैश न हो।

 

जियो-हॉटस्टार ने खुद यह माना है कि प्रभास के फैंस के कारण फिल्म के लिए 'Remind Me' नोटिफिकेशन के क्लिक्स ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। 

 

यह भी पढ़ें: FIR, गुस्सा, प्रदर्शन', 'घूसखोर पंडत' पर मचे बवाल के बाद नीरज पांडे ने क्या कहा?

सर्वर पर बढ़ा लोड

रिलीज से ठीक पहले जियो-हॉटस्टार तेलुगु ने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर कर बताया कि प्लेटफॉर्म पर ट्रैफिक बहुत ज्यादा बढ़ गया है। उन्होंने लिखा कि फैंस की दीवानगी को देखते हुए अपनी जिम्मेदारी समझते हैं। दर्शकों को बिना किसी रुकावट के फिल्म दिखाने के लिए सर्वर को और भी मजबूत कर दिया गया है। कंपनी ने इस भारी सपोर्ट के लिए फैंस का शुक्रिया भी अदा किया।

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का हाल

मारुति के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म से प्रभास काफी समय बाद एक फैमिली एंटरटेनर और कॉमेडी रोल में लौटे थे। फिल्म में संजय दत्त और निधि अग्रवाल जैसे ऐक्टर भी अहम भूमिकाओं में थे। फिल्म की शुरुआत तो धमाकेदार रही और इसने पहले ही दिन 100 करोड़ रुपये जुटा लिए लेकिन खराब रिव्यूज की वजह से यह ज्यादा टिक नहीं पाई।

 

यह भी पढ़ें: 'मुझे हर दिन होता है प्यार', दिशा पाटनी से प्यार पर क्या बोले तलविंदर?

 

करीब 400 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म कुल मिलाकर लगभग 201 करोड़ रुपये ही कमा सकी, जिससे इसे बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ा नुकसान झेलना पड़ा। OTT पर रिलीज होने के साथ ही फिल्म की शुरूआत बहुत अच्छी रही। बाकी आगे देखना होगा कि फिल्म यहां कुछ कमाल कर पाएगी या नहीं।

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें