logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'मुझे हर दिन होता है प्यार', दिशा पाटनी से प्यार पर क्या बोले तलविंदर?

दिशा पाटनी और पंजाबी सिंगर तलविंदर के अफेयर की चर्चाओं पर अब खुद सिंगर ने चुप्पी तोड़ी है। क्या है, जानने के लिए पढ़ें खबर।

प्रतीकात्मक तस्वीर Photo Credit: Freepik

प्रतीकात्मक तस्वीर Photo Credit: Freepik

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

पंजाबी सिंगर तलविंदर सिंह और बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी एक अरसे से एक साथ नजर आ रहे हैं। दोनों अक्सर पब्लिक इवेंट में साथ नजर आते हैं। दोनों लव बर्डस को कई बार साथ में देखा गया है। कभी मुंबई के म्यूजिक फेस्ट में सरेआम हाथ पकड़े घूमना  तो कभी शादियों में एक साथ एंट्री लेना। इस जोड़ी की डेटिंग वाली खबरों ने फैंस के मन में सवालों का अंबार लगा दिया था

अफवाहों को थोड़ी और हवा, खुद तलविंदर के एक बयान से मिल गई। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब उनसे दिशा के साथ उनके रिश्ते के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बहुत ही फिल्मी अंदाज में जवाब दिया। तलविंदर ने कहा, 'हम अभी एक-दूसरे को समझने और खुद को खोजने की कोशिश कर रहे हैं। अगर लोग हमारे बारे में बातें बना रहे हैं, तो मैं उन्हें नहीं रोकूंगा।'

यह भी पढ़ें- झकझोर देगा 'अस्सी' का ट्रेलर, तापसी पन्नू क्या पीड़िता को दिला पाएंगी इंसाफ?

प्यार पर क्या सोचते हैं तलविंदर?

तलविंदर सिंह ने यह भी कहा की वह एक ऐसे इंसान हैं जिन्हें हर दिन प्यार होता है। फिलहाल अपनी लाइफ के इस फेज को एन्जॉय कर रहे हैं। इस बयान ने साफ कर दिया की उनके बीच की केमिस्ट्री सिर्फ एक अफवाह नहीं है, थोड़ी सच्चाई भी है। 

 

 

कौन हैं तलविंदर?

तलविंदर एक मशहूर पंजाबी सिंगर हैं, जो अपने गानों के साथ-साथ अपना चेहरा छिपाने के लिए जाने जाते हैं। दिशा के साथ उनकी तस्वीरों में वह काफी ओपन नजर आते हैं। उन्होंने ख्याल, विशेज, धुंधला, ख्याल, कम्मो जी, आग बनके, सेव मी, गल्लां 4, जैकलीन और नशा जैसे गाने गए हैं। सोशल मीडिया पर उनके लाखों में फॉलोअलर है। उनके गानों पर मिलियंस में व्यूज मिलते हैं। 

 

यह भी पढ़ें- कौन हैं नाइजीरियन रैपर Yung Sammy जिन पर सपना चौधरी ने किया नस्लवादी कमेंट?

 

दिशा से पहली बार कब मिले थे तलविंदर?

तलविंदर ने बताया कि उनकी पहली मुलाकात कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन की शादी के समय हुई थी। वहीं से दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे ये दोस्ती गहरी होती चली गई। अब दोनों कई बार पब्लिक इवेंट में साथ नजर आ चुके हैं। दोनों के अफेयर की खबरें अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। वह दिशा पाटनी की बेस्ट फ्रैंड, मौनी रॉय के भी अच्छे दोस्त बताए जाते हैं। 


और पढ़ें