logo

ट्रेंडिंग:

कौन हैं नाइजीरियन रैपर Yung Sammy जिन पर सपना चौधरी ने किया नस्लवादी कमेंट?

सपना चौधरी 'द 50' में पहले ही दिन से कंटेस्टेंट्स से पंगा लेते हुए दिख रही है। उन्होंने रैपर Yung Sammy पर रेसिस्ट कमेंट किया जिसे सुनने के बाद बाकी कंटेस्टेंट्स भड़क गए।

Yung Sammy and Sapna Choudhary

रैपर Yung Sammy और सपना चौधरी, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

टीवी पर सीरियल्स के साथ-साथ कई रियलिटी शो भी आते हैं। हाल ही में कलर्स टीवी पर नया रियलिटी शो 'द 50' शुरू हुआ है। पहली बार किसी रियलिटी शो में एक साथ 50 सेलेब्स ने हिस्सा लिया है। शो में टीवी, फिल्म और सोशल मीडिया के चहेते स्टार्स शामिल हुए हैं।

 

पहले ही दिन से शो दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है। यह गेम सर्वाइवर का है। यह शो 50 दिनों तक चलेगा। शो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें करण पटेल घरवालों को बता रहे हैं कि हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी ने नाइजीरियन रैपर Yung Sammy पर नस्लवादी कमेंट किया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 

यह भी पढ़ें: 'मारूंगी ना इतना बाहर मिलेगा तो', 'द 50' में अदनान शेख पर भड़कीं सपना चौधरी

सपना ने Yung Sammy पर किया नस्लवादी कमेंट

करण पटेल शो के कंटेस्टेंट्स को बताते हैं कि सपना चौधरी अपने को-कंटेस्टेंट से बात करते हुए कहा कि धूप में काली तो नहीं हो जाऊंगी ना? इसके बाद रैपर ने रैपर Yung Sammy को बुलाया और उनके रंग की तरफ इशारा करते हुए कहा कि ऐसे तो नहीं हो जाऊंगी ना। करण ने आगे कहा कि सपना ने अनजाने में नस्लवादी कमेंट किया था लेकिन वह इस बात को दूसरे तरीके से भी कह सकती थीं।

कौन हैं रैपर Yung Sammy?

Yung Sammy का जन्म नाइजीरिया में हुआ है और दिल्ली के रहने वाल रैपर हैं। उन्हें देसी हिप-हॉप के लिए जाना जाता है। उनकी हिंदी, पंजाबी और हरियाणवी भाषाओं में अच्छी पकड़ है जिसकी वजह से उनके म्यूजिक स्टाइल को अलग पहचान मिली है। 

 

यह भी पढ़ें: फिल्म 'घूसखोर पंडत' के नाम को लेकर विवाद, लोगों ने बायकॉट की मांग की

 

भारतीय म्यूजिक में पहचान बनाने के बाद उन्होंने  In The Building नाम का EP रिलीज किया और 'ऑन द रडार' जैसे प्रोजक्ट में भी नजर आए। वह पहले भारतीय है रैपर जिन्होंने ऑन द रडार में परफॉर्म किया था। वह इस समय 'द 50' में नजर आ रहे हैं।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap