logo

ट्रेंडिंग:

'मारूंगी ना इतना बाहर मिलेगा तो', 'द 50' में अदनान शेख पर भड़कीं सपना चौधरी

रियलिटी शो 'द 50' में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो में सपना चौधरी और अदनान शेख के बीच में जमकर बहस होती है।

sapna Choudhary

सपना चौधरी, Photo Credit: Sapna Choudhary Insta Handle

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

कलर्स टीवी का नया रियलिटी शो 'द 50' ऑन एयर हो चुका है। इस शो में 50 दिन के लिए 50 सेलेब्स ने एंट्री ली थी। इस श का इनाम 50 लाख रुपये रखा गया है। पहले ही दिन से शो चर्चा में बना हुआ है। इस गेम में कंटेस्टेंट्स को सर्वाइव करना है।

 

शो को ऑन एयर हुए महज 3 दिन हुए है। कंटेस्टेंट्स के बीच में पहले ही दिन से जमकर लड़ाई- झगड़े हो रहे हैं। शो का नया प्रोमो सामने आया है। प्रोमो में यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अदनान शेख और हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी के बीच में टास्क के दौरान खूब तू तू मैं मैं हुई। शो का प्रोमो वायरल हो रहा है।

 

यह भी पढ़ें: फिल्म 'घूसखोर पंडत' के नाम को लेकर विवाद, लोगों ने बायकॉट की मांग की

सपना चौधरी और अदनान में हुई बहस

वीडियो में लायन ने कंटेस्टेंट्स को बताया कि प्लेयर मैंने छिपाए है 40 सेफ कार्ड्स। आपको ये सभी कार्ड्स ढूंढने हैं और पहेली को सुलझाना जाना है। जिन लोगों को कार्ड्स मिलेगा वे सुरक्षित हो जाएंगे। टास्क के दौरान अदनान शेख और सपना चौधरी के बीच में जमकर बहस होती है। सपना कहती हैं, 'दम नहीं है कि बाहर जाकर कमाने का।' इस पर अदनान ने कहा, 'चिल्ला मत औरत है औरत की तरह रह।'

 

सपना आगे कहती हैं, 'पहले चीटिंग करता है फिर मर्दानगी दिखाता है। ऐसा है मारूंगी ना इतना बाहर मिलेगा तो। ऐसा है गेम की ऐसी की तैसी।'

 

यह भी पढ़ें: 'इक्का' का टीजर रिलीज, कोर्ट रूम ड्रामा में सनी और अक्षय में होगी कांटे की टक्कर

सपना ने कंटेस्टेंट पर किया नस्लवादी कमेंट

सपना चौधरी पहले दिन से ही फ्रंट फुट पर गेम खेल रही है। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह अनजाने में नाइजीरियन रैपर Yung Sammy की रंगत का मजाक उड़ाया जो बाकी सितारों को पसंद नहीं आया। एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें करण पटेल कुछ सदस्यों को बताया कि सपना किसी सदस्य से बात कर रही थीं और कहा कि धूप में मैं काली तो नहीं हो जाऊंगी। ना।

 

उन्होंने आगे रैपर को इशारे से बुलाया और कहा ऐसे तो नहीं हो जाऊंगी ना। करण का कहना था कि सपना ने अनजाने में रेसिस्ट कमेंट पास किया है और वह अपनी बातों को दूसरे तरीके से भी कह सकती थी।

 

यह भी पढ़ें: 'वध 2' से 'ओ रोमियो' तक, फरवरी में बॉक्स ऑफिस पर क्लैश होंगी ये फिल्में

शो में शामिल हुए ये कंटेस्टेंट्स

शो में करण पटेल, मिस्टर फैजू, रजत दलाल, प्रिंस नरूला, काका, सपना चौधरी, कृष्णा श्रॉफ, निक्की तंबोली, मनीषा रानी, सपना चौधरी, शिव ठाकरे, चाहत पांडे, रिद्धि डोगरा, उर्वशी ढोलकिया समेत कई सितारे शामिल हुए हैं। शो से एक दिन बाद ही वंशराज सिंह बाहर हो गए। शो में जल्द अब दूसरा एलिमिनेशन होने वाला है।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap