फरवरी का महीना सिनेमा लवर्स के लिए बहुत जबदरस्त होने वाला है। प्यार के इस महीने में पर्दे पर रोमांस से लेकर थ्रिलर का तड़का देखने को मिलेगा। इस महीने में कई फिल्मों को सिनेमाघरों में री रिलीज किया जाएगा जिसमें सलमान की 'तेरे नाम' और शाहरुख खान की 'देवदास' शामिल है।
6 फरवरी को सिनेमाघरों में एक नहीं बल्कि 3 फिल्में साथ में रिलीज होगी। वहीं, वैलेंटाइम वीक में 'तू या मैं', 'ओ रोमियो' रिलीज होगी। इस महीने एंटरटेनमेंट का लेवल हाई रहने वाला है। आइए बिना देर किए जानते हैं। इस महीने कौन-कौन सी फिल्में रिलीज होने वाली है।
यह भी पढ़ें: रजनीकांत ने सफाईकर्मी को गिफ्ट की सोने की चेन, कौन हैं यह महिला?
फरवरी में रिलीज होंगी ये फिल्में
वध 2
2022 में संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की फिल्म 'वध' सिनेमाघरों में हिट हुई थी। अब मेकर्स नई कहानी के साथ 'वध 2' लेकर आ रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। यह एक क्राइम थ्रिलर सीरीज है।
हॉन्टेड 3 डी: घोस्ट्स ऑफ द पास्ट
विक्रम भट्ट अपनी फिल्म 'हॉन्टेड 2 डी' का सीक्वल लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में महाअक्षय चक्रवर्ती, चेतना पांडे मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी भटकती आत्माओं पर आधारित है।
भाभी जी घर पर हैं
टीवी का पॉपुलर कॉमेडी शो 'भाभी जी घर पर हैं' की सफलता को देखने के बाद अब फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। यह फिल्म आप 6 फरवरी को सिनेमाघरों में देख सकते हैं। फिल्म का निर्देशन शशांक बाली ने किया है। इस फिल्म में आसिफ शेख, रोहिताश्व, शुभांगी अत्रे, विदिशा श्रीवास्तव, रवि किशन, मुकेश तिवारी और दिनेश लाल याद निरुहुआ भी हैं।
यह भी पढ़ें: 'सांवला हूं, कमाता हूं ही...', पवन सिंह ने तीसरी शादी के लिए किसे प्रपोज किया?
वैलेंटाइन वीक में ये दो फिल्में टकाराएंगी
तू या मैं
वैलेंटाइन डे से एक दिन पहले यानी 13 फरवरी को फिल्म 'तू या मैं' सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में शनाया कपूर और आदर्श गौरव मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी दो कॉन्टेंट क्रिएटर्स की लाइफ पर आधारित है जो लाइक्स पाने के लिए साथ में काम करते हैं। इस दौरान उनकी लाइफ में खूब सारा ड्रामा और एडवेंचर देखने को मिलता है।
ओ रोमियो
शाहिद कपूर की फिल्म 'ओ रोमियो' सिनेमाघरों में 13 फरवरी को रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया है। विशाल और शाहिद ने साथ में कई हिट फिल्मों में काम किया है। फिल्म में शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी, नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया, दिशा पाटनी, फरीदा जलाल और विक्रांत मैसी मुख्य भूमिका में हैं।
दो दीवाने सहर में
20 फरवरी को निर्देशक रवि उदयावर की फिल्म 'दो दीवाने सहर में' रिलीज होगी। फिल्म का निर्माण संजय लीला भंसाली ने किया है। फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की जोड़ी नजर आएगी। दोनों पहली बार साथ में काम कर रहे हैं।
द केरल स्टोरी 2
2023 में फिल्म 'द केरल स्टोरी' सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने 241.7 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। अब तीन साल बाद फिल्म का सीक्वल 'द केरल स्टोरी 2 : गोज बियॉन्ड' रिलीज हो रहा है। इस बार फिल्म में उल्का गुप्ता, ऐश्वर्या ओझा और अदिति भाटिया मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसी दिन सलमान खान की फिल्म 'तेरे नाम पर्दे' पर री रिलीज होगी।