logo

मूड

ट्रेंडिंग:

रजनीकांत ने सफाईकर्मी को गिफ्ट की सोने की चेन, कौन हैं यह महिला?

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत ने सफाई कर्मचारी पद्मा से मुलाकात की। उन्हें सम्मानित करते हुए सोने की चेन गिफ्ट की।

rajinikant with sanitary worker

रजनीकांत ने सफाई कर्मचारी को सम्मानित किया, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत को फैंस प्यार से थलाइवा बुलाते हैं। साउथ से लेकर हिंदी बेल्ट तक में उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। 75 साल की उम्र में भी रजनीकांत फिल्मों में काम कर रहे हैं। साउथ में उन्हें लोग भगवान की तरह पूजते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने घर पर सफाई कर्मी पद्मा से मुलाकात की। उनका आदार सम्मान किया और सोने की चेन गिफ्ट में दी।

 

सोशल मीडिया पर पद्मा संग उनकी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। लोगों को पहले तो लगा कि यह एक स्टार का अपने फैन के प्रति प्यार है लेकिन सच्चाई कुछ और है। आइए जानते हैं रजनीकांत ने ऐसा क्यों किया?

 

यह भी पढ़ें: 'सांवला हूं, कमाता हूं ही...', पवन सिंह ने तीसरी शादी के लिए किसे प्रपोज किया?

रजनीकांत ने सफाई कर्मचारी से की मुलाकात

रजनीकांत की टीम ने सोशल मीडिया पर पद्मा को चेन गिफ्ट करते हुए तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को शेयर कैप्शन लिखा था, 'सुपरस्टार रजनीकांत ने फ्रंटलाइन वर्कर पद्मा को एक सोने की चेन से सम्मानित किया है।' इस फोटो पर यूजर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक व्यक्ति ने लिखा, 'रजनीकांत एक महान सुपरस्टार है।' दूसरे व्यक्ति ने लिखा, 'उनकी कहानियों को प्राथमिक विद्यालयों की किताबों में शामिल की जानी चाहिए।'

रजनीकांत ने पद्मा को क्यों सम्मानित किया?

पद्मा टी नगर में सफाई कर्मचारी का काम करती हैं जहां उन्हें एक बैग मिला था जिसमें 45 सोने के गहने थे जिसकी कीमत 45 लाख रुपये थे। उन्होंने अपने सीनियर्स को बताया और बैग को पोंडी बाजार पुलिस स्टेशन को सौंप दिया। जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने सोने के गहने उसके मालिक को दे दिए। इस खबर को जानने के बाद तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने पद्मा से मुलाकात की और उन्हें एक लाख रुपये का चेक दिया था।

 

 

पद्मा से पहले रजनीकांत ने अपने फैन रजनी शेखर से मुलाकात की। रजनीकांत ने उन्हें भी सोने का चेन गिफ्ट किया था। फैन उनके नाम पर 5 रुपये का parottas बेचते हैं ताकि कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे।

इन फिल्मों में नजर आएंगे रजनीकांत

वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो रजनीकांत इन दिनों 'जेलर 2' की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ राम्या कृष्णनन, मोहनलाल, शिव राज कुमार मुख्य भूमिका में हैं। यह हिट फिल्म साल 2023 का सीक्वल है।  इसके बाद वह निर्देशक Cibi Chakarvarthi के साथ कॉमेडी मूवी की शूटिंग करेंगे।

 

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें