उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में 5 लड़कियों ने एक हिंदू छात्रा को जबरन बुर्का पहनाया, जिस पर हंगामा मच गया है। छात्रा कोचिंग सेंटर से निकल रही थी, तभी एक लड़की ने अपने बैग से बुर्का निकाला और उसे पहना दिया। छात्रा के भाई ने दावा किया है कि उसकी बहन से उन लड़कियों ने कहा है कि इस्लाम कबूल कर लो, किस्मत बदल जाएगी, बुर्का में सुंदर लगोगी।
मुरादाबाद मामले पर यह भी जानकारी सामने आई है कि लड़कियां एक ही स्कूल की 12वीं क्लास में पढ़ती हैं। यह घटना 20 दिसंबर की बताई जा रही है, अब इसका वीडियो वायरल हुआ है। 22 जनवरी को लड़की के परिवार ने मुरादाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
यह भी पढ़ें: क्या UAE के खिलाफ होगा सऊदी अरब का 'इस्लामिक नाटो'? MBS इतना खौफ में क्यों?
5 लड़कियों के खिलाफ नामजद FIR
पुलिस ने 5 लड़कियों पर केस दर्ज किया है। शुक्रवार को यह वीडियो सामने आया, जो अब वायरल हो रहा है। यह मामला, बिलारी कस्बे का बताया जा रहा है। पीड़ित छात्रा के भाई ने कहा है कि उसकी बहन का ब्रेनवॉश किया गया है। लड़की नाबालिग है। हिंदू छात्रा के भाई ने बताया है कि उसकी बहन पर धर्मांतरण का दबाव बनाया गया है।
'छात्रा का किया जा रहा था ब्रेनवॉश'
दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट के मुताबिक छात्रा के भाई ने तहरीर में कहा है कि बहन नाबालिग है। वह बिलारी कस्बे के मोहल्ला शाहकुंज कॉलोनी में एक टीचर के घर ट्यूशन पढ़ने जाती है। घर से करीब 1.5 किलोमीटर दूर पर कोचिंग है, वहीं छात्राएं उसके साथ जाती हैं। लड़िकयां अल्पसंख्यक समुदाय से आती हैं। लड़कियों से छात्रा की दोस्ती थी। सब आसपास की थीं, साथ में पढ़ने जाती थीं।
यह भी पढ़ें: अमेरिका में क्यों की गई चार लोगों की हत्या, भारत से क्या कनेक्शन निकला?
'इस्लाम अपनाने के लिए बनाया गया था दबाव'
आरोप हैं कि छात्राओं ने इस्लाम अपनाने के लिए उसे बार-बार उकाया। उसके मन में हिंदू धर्म के प्रति घृणा फैलाने की कोशिश की। लड़की उन्हीं के झांसे में आ गई। बीच रास्ते में लड़की को बुर्का पहनाया। पीड़िता के भाई ने इसे साजिश करार दिया है। टीचर ने पहले बुर्का पहनाने वाली बात बताई थी, जब सवाल किया गया तो उसने कुछ नहीं बताया। 22 जनवरी को पीड़िता के घरवालों ने एफआईआर दर्ज कराई है।
पुलिस क्या कर रही है?
पुलिस ने कहा कि FIR दर्ज कर ली गई है। केस की छानबीन की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
