logo

ट्रेंडिंग:

अमेरिका में क्यों की गई चार लोगों की हत्या, भारत से क्या कनेक्शन निकला?

अमेरिका में एक भारतीय नागरिक समेत चार लोगों की हत्या कर दी गई। अभी तक की जानकारी के मुताबिक घरेलू झगड़े में हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। बच्चों ने अलमारी में छिपकर अपनी जान बचाई।

Viral News

विजय कुमार और उनकी पत्नी मीमू डोगरा। Photo Credit: फेसबुक/Meenu.Dogra.79

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

अमेरिका में घरेलू झगड़े में चार लोगों की हत्या का मामला सामने आया है। इनमें से एक व्यक्ति भारतीय नागरिक था। वहीं तीन अन्य मृतकों के नाम भी भारतीय लगते हैं। हालांकि उनकी नागरिकता का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। वारदात अटलांटा के लॉरेंसविले स्थित ग्विनेट काउंटी की है। यहां स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास के मुताबिक फायरिंग में एक भारतीय नागरिक की भी जान गई है। 

 

ग्विनेट काउंटी पुलिस के मुताबिक विजय कुमार और उनकी पत्नी मीमू डोगरा के बीच घर पर झगड़ा हुआ। इसके बाद दोनों अपने 12 साल के बच्चे के साथ ब्रुक आइवी कोर्ट पहुंचे। यहां उनके रिश्तेदार गौरव, निधि और हरीश रहते 7 और 9 साल के दो बच्चों के साथ रहते थे। फायरिंग में मीमू डोगरा, निधि, गौरव और हरीश की जान चली गई। वहीं तीनों बच्चों ने अलमारी में छिपकर अपनी जान बचाई।

 

यह भी पढ़ें: पेंगुइन का डेथ मार्च देख भावुक लोग किस बला के शिकार? कहानी एंथ्रोपोमोर्फिज्म की

 

कुछ देर बाद 12 वर्षीय बच्चे ने 911 पर कॉल करके मामले की जानकारी पुलिस को दी। जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो वहां तीनों बच्चे अलमारी में बंद मिले। घर में लाशें पड़ी थी। पुलिस का कहना है कि बच्चों ने अपनी जान बचाने की खातिर खुद को अलमारी में बंद कर लिया था।

 

 

 

 

ग्विनेट काउंटी पुलिस ने बताया कि एक संदिग्ध को घर के पास से ही हिरासत में लिया गया है। अब कोई भी संदिग्ध फरार नहीं है। मामला घरेलू झगड़े का लग रहा है। पुलिस ने विजय पर हत्या और बच्चों के साथ क्रूरता का आरोप लगाया है।


इनकी गई जान

  • 43 वर्षीय मीमू डोगरा 
  • 33 वर्षीय गौरव कुमार 
  • 37 वर्षीय निधि चंदर 
  • 38 वर्षीय हरीश चंदर

मुख्य आरोपी: 51 वर्षीय विजय विजय कुमार 

 

यह भी पढ़ें: शहबाज शरीफ को साथ बिठाकर लॉन्च किया बोर्ड ऑफ पीस, फिर ट्रंप ने क्या-क्या कहा?

वाणिज्य दूतावास ने जताया दुख

अटलांटा स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने एक्स पर लिखा, 'हम गोलीबारी की घटना से बेहद दुखी हैं, जो कथित तौर पर पारिवारिक विवाद से जुड़ी था। पीड़ितों में एक भारतीय नागरिक भी शामिल था। कथित शूटर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दी जा रही है।' हालांकि दूतावास ने यह साफ नहीं किया है कि चारों मृतकों में से कौन भारतीय नागरिक था।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap