उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां कानून के नजरों से छिपकर कमरे में मौजूद अलमारी के नीचे तहखाना बनाया गया था। इसी तहखाने में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री चल रही थी। मेरठ की इंचौली पुलिस ने रात के अंधेरे में खरदौनी गांव में जाकर एक घर में छापेमारी की थी।
इस अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का संचालक इमरान है, जिसने अपने साथियों कुलदीप, नरेंद्र और उमंग ठाकुर के साथ मिलकर घर की अलमारी के भीतर से तहखाने का रास्ता बनाया हुआ था।
यह भी पढ़ें: 'मेहनत से पढ़ लेता तो...', 500 में से 499 नंबर लाने वाले की मां ने जताया अफसोस
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
पुलिस ने जब घर में छापेमारी की तो इसकी वीडियो भी बनाई है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि इसी अलमारी के नीचे छोटे से बने कमरे में एक शख्स बैठकर हथियार बना रहा है।
खुफिया सूचना के आधार पर छापेमारी
मेरठ पुलिस ने खुफिया सूचना के आधार पर इस गुप्त यूनिट पर कार्रवाई करते हुए पांच तैयार तमंचे और हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए। आरोपियों ने हाल ही में व्हाट्सएप के जरिए तस्करी नेटवर्क स्थापित कर हथियारों की सप्लाई शुरू की थी।
यह भी पढ़ें: 'बुर्का पहना करो, अच्छी लगोगी', वकील ने इंटर्न पर लगाए बदतमीजी के आरोप
पुलिस ने मौके से मुख्य सरगना इमरान के साथ तीन अन्य लोगों को धर दबोचा है। जांच में पता चला है कि इस गिरोह ने तकनीक का सहारा लेकर व्हाट्सएप के जरिए अपना नेटवर्क फैला रखा था।
