logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'बुर्का पहना करो, अच्छी लगोगी', वकील ने इंटर्न पर लगाए बदतमीजी के आरोप

दिल्ली के एक वकील ने इंस्टाग्राम रील के जरिए बताया है कि उन्हें एक इंटर्न ने बुर्का पहनने की सलाह दी थी, साथ ही गलत तरीके से छूने की कोशिश की थी।

Lawyer accuses intern of misbehaviour

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- Gemini

शेयर करें

google_follow_us

दिल्ली की एक वकील का इंस्टाग्राम रील सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां महिला वकील ने अपने इंटर्न के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए। महिला ने रील में बताया है कि इंटर्न ने पहले उन्हें बुर्का पहनने की सलाह दी थी, जिसके बाद उसने अकेले में उनके पेट को छूने की कोशिश की थी। जब पीड़ित महिला ने इंटर्न को गलत तरीके से छूने के लिए रोका तो इंटर्न ने उन्हें लात मारी।

 

आरोप लगाने वाली महिला का नाम माही कौर है, जिनके इंस्टाग्राम पर 44,800 फॉलोअर्स हैं। माही ने इस घटना की जानकारी 5 मई को अपने रील के जरिए दी थी। माही का यह रील एक्स अकाउंट पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देख कई लोगों ने अपनी-अपनी राय दी है। अब सवाल उठता है कि रील में माही ने क्या बताया?

 

यह भी पढ़ें: एक दुल्हन और 9 दूल्हे, सबको लगाया चूना, अब तक नहीं पकड़ पाई पुलिस

 

वायरल रील में क्या है?

माही ने वायरल रील में कहा, 'हमारे चैम्बर में एक शाहू नाम का लड़का इंटर्नशिप पर आता है। दूसरी सबसे अहम बात यह है कि यह लड़का मुस्लिम है। हालांकि, मैं कभी हिन्दू-मुस्लिम में फर्क नहीं करती हूं। यह लड़का एक दिन हमारे चैम्बर में आकर बोला कि हमारे यहां लड़कियां बुर्का पहनती हैं, तुम भी बुर्का पहना करो और तुम बुर्के में अच्छी लगोगी। अरे, मैं हिन्दू हूं, मैं बुर्का क्यों पहनूंगी, यह बताओ।'

 

इसके बाद माही ने इंटर्न पर आरोप लगाते हुए कहा, 'हमारे जो सीनियर सर हैं, वह उस दौरान वॉशरूम गए थे। उसके बाद इस लड़के ने पीछे से मेरे पेट को टच किया, फिर कहा कि आप मोटी हो रही हो। इसके बाद मैंने कहा कि मुझे टच मत करो, क्योंकि मैं तुम्हारी सीनियर हूं। इसके बाद उसने मुझे लात मारी। इसके बाद माही बताती हैं कि जब मैं वीडियो शूट कर रही थी, तो उसने मुझे थप्पड़ भी मारा।' इसके बाद माही ने वह क्लिप भी दिखाई, जिसमें उन्हें किसी ने थप्पड़ मारा।

 

यह भी पढ़ें: 'हमारे पापा खत्म हो गए, मशीन में हवा नहीं...', रो रहा बेटा, KGMU का वीडियो वायरल

 

वायरल वीडियो पर लोगों की राय

इस वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने अपनी राय दी है। जहां एक तरफ कुछ लोगों ने कहा कि आरोपी इंटर्न को इस हरकत के लिए सजा मिलनी चाहिए, वहीं दूसरी तरफ कुछ लोगों ने माही के लिए हमदर्दी भरे कमेंट किए।

 


और पढ़ें