logo

मूड

ट्रेंडिंग:

एक दुल्हन और 9 दूल्हे, सबको लगाया चूना, अब तक नहीं पकड़ पाई पुलिस

महाराष्ट्र के एक शख्स ने पुलिस में एफआईआर (FIR) दर्ज कराई, जिसके तहत उनकी पत्नी शादी के कुछ दिन बाद जेवर और लाखों रुपये लेकर फरार हो गई।

 bride married nine times trapped the men

Photo Credit- Social media

शेयर करें

google_follow_us

महाराष्ट्र के बीड़ जिले में एक फर्जी दुल्हन के गैंग का मामला सामने आया है, जो महाराष्ट्र के गांवों में लड़कों को अपने जाल में फंसाती थी। शादी करके गहने और लाखों रुपये लेकर फरार हो जाती थी। इस गैंग के बारे में पुलिस को जानकारी तब मिली जब उमापुर गांव के एक शख्स ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी पत्नी नकद रुपये और सोने के जेवर लेकर फरार हो गई। पुलिस ने इस मामले की जांच-पड़ताल की थी, तो पता चला कि पीड़ित शख्स की पत्नी अब तक 8 लड़कों से शादी कर चुकी थी, पीड़ित शख्स उसका 9वां पति था।

 

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, फर्जी दुल्हन का गैंग महाराष्ट्र के गांवों के लड़कों को अपने झांसे में लाकर रुपये ऐंठता था। फिलहाल पुलिस अधिकारियों की टीम फर्जी दुल्हन के गैंग की खोजबीन कर रही है। अब तक पुलिस इस मामले में किसी भी व्यक्ति को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। अब सवाल उठता है कि यह फर्जी दुल्हन कैसे लड़कों को अपना शिकार बनाती थी।

 

यह भी पढ़ें: 'पंजाब जीते तो महीने भर फ्री करूंगा', बंगाल में BJP जीती तो फ्री में काटे बाल

 

कैसे बनाया 9 लड़कों को अपना शिकार?

इस मामले में जांच-पड़ताल के बाद पुलिस अधिकारियों को पता चला कि फर्जी दुल्हन का गैंग अब तक गांव के उन लड़कों को अपना शिकार बनाता था, जिनकी शादी में कठिनाई आती थी। यह गैंग लड़की का रिश्ता भेजकर लड़कों को अपने प्रेम जाल में फंसा लेता था।

 

 इसके बाद फर्जी दुल्हन अपने परिवार की दिक्कतें बताकर शादी से पहले भी दूल्हे से रुपये लेती थी। फिर झूठी शादी करके दूल्हे के घर से मिले जेवर और नकद रुपये लेकर फरार हो जाती थी। यह गैंग शादी के एजेंटों के जरिए शरीफ लोगों के घरों में रिश्ते भिजवाता था।

 

यह भी पढ़ें: खुद को राहुल गांधी का करीबी बताकर, महिला से ठगे 25 लाख रुपये; हुआ फरार

 

पीड़ित दूल्हे ने पुलिस को क्या कहा?

उदमपुर के पीड़ित दूल्हे ने पुलिस को बताया कि शादी कराने वाले बिचौलियों ने भी उनसे लाखों रुपये हड़पे थे। जब उन्हें अपनी पत्नी की हकीकत के बारे में पता चला, तब तक देर हो चुकी थी क्योंकि फर्जी दुल्हन घर छोड़कर भाग चुकी थी।

Related Topic:#State News

और पढ़ें