logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'पंजाब जीते तो महीने भर फ्री करूंगा', बंगाल में BJP जीती तो फ्री में काटे बाल

पंजाब के एक सैलून मालिक ने बीजेपी पार्टी की बंगाल विधानसभा चुनाव में जीत का जश्न मनाया। सैलून मालिक ने पूरे दिन लोगों के फ्री में बाल काटे।

Naveen Sain Chishti

नवीन सैन चिश्ती, Photo Credit- ANI

शेयर करें

google_follow_us

पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव का नतीजा आ चुका है, जहां भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने जीत हासिल की है। जीत का जश्न न सिर्फ बीजेपी पार्टी बल्कि उनके समर्थक भी मना रहे हैं। इसी जीत की खुशी पंजाब के एक सैलून मालिक ने रोचक ढंग से मनाई, जहां उन्होंने 5 मई के दिन कस्टमर्स के फ्री में बाल काटे और शेविंग भी की थी। इसके साथ ही सैलून मालिक ने दावा किया कि अगर बीजेपी पार्टी पंजाब के विधानसभा चुनाव में जीत जाएगी, तो वह पूरे एक महीने लोगों के सैलून में फ्री में बाल काटेंगे। साथ ही सैलून मालिक ने बताया कि वह नरेंद्र मोदी के फैन हैं। सैलून के मालिक का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बन गया।

 

सैलून मालिक पंजाब के फाजिल्का के रहने वाले हैं, जिनका नाम नवीन सैन चिश्ती है। 5 मई के दिन नवीन ने अपने सैलून के बाहर पोस्टर लगाया था, जिसमें साफ-साफ शब्दों में लिखा था, पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत पर हेयर कटिंग और शेव की फ्री सेवा मिलेगी। इस पोस्टर में नरेंद्र मोदी की फोटो भी लगी थी, साथ ही सैलून मालिक की फोटो भी थी। इस स्कीम का कई लोगों ने फायदा उठाया और अपने बाल फ्री में कटवाए।

 

यह भी पढ़ें: खुद को राहुल गांधी का करीबी बताकर, महिला से ठगे 25 लाख रुपये; हुआ फरार

 

नवीन ने खुद को बताया नरेंद्र मोदी का फैन

सैलून मालिक नवीन ने रिपोर्टर्स से कहा, 'मेरा नाम नवीन सैन चिश्ती है। मैं पीएम मोदी का फैन हूं। मेरी इच्छा थी कि अगर पीएम मोदी पश्चिम बंगाल में चुनाव जीतते हैं, तो मैं पूरे दिन लोगों को फ्री में हेयरकट और शेविंग करूंगा। मोदी जी ने प्रचंड बहुमत से जीत हासिल की है, जिसका पूरे देश में खुशी का माहौल है। तो मैं भी अपनी खुशी जाहिर करने के लिए अपने कर्म से कटिंग और शेविंग फ्री में कर रहा हूं और आज मेरा पूरा दिन उन्हीं के लिए समर्पित है।'

इसके बाद नवीन ने कहा, 'जैसा कि आप देख सकते हैं, मेरे सैलून में गुरु जी मोदी जी की फोटो लगी है। उनसे मैंने एक बात सीखी है, अगर आपका मन सेवा में है और आप सच्ची भावना से काम करते हैं, तो आपका काम जरूर सफल होता है। कुछ ऐसा ही काम मोदी जी करते हैं।' इसके बाद नवीन ने बताया कि यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने मोदी के लिए कुछ किया है। इससे पहले नोटबंदी के दौरान उन्होंने आधे रेट में कस्टमर्स की हेयर कटिंग की थी। साथ ही दावा किया कि अगर पंजाब में बीजेपी की सरकार बनती है, तो वह पूरे महीने फ्री में कस्टमर्स के बाल काटेंगे।

 

यह भी पढ़ें: 3 बीवियां, करोड़ों का बैंक बैलेंस, चपरासी की 'काली कमाई' हैरान कर देगी

 

कस्टमर्स ने उठाया फ्री हेयर कटिंग का लाभ

5 मई के दिन नवीन के सैलून में कई कस्टमर्स आए और अपने बाल कटवाए। नवीन के मुताबिक, उनका सैलून नरेंद्र मोदी की वजह से चल रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि इस बार पश्चिम बंगाल चुनाव में बीजेपी पार्टी ने 207 सीटें जीतीं, वहीं दूसरी तरफ टीएमसी 80 सीटों पर ही जीत हासिल कर पाई।

Related Topic:#State News

और पढ़ें