logo

मूड

ट्रेंडिंग:

3 बीवियां, करोड़ों का बैंक बैलेंस, चपरासी की 'काली कमाई' हैरान कर देगी

उत्तर प्रदेश के एक कॉलेज के चपरासी ने करोड़ों का भ्रष्टाचार किया, जो DIOS ऑफिस में वेतन बिल और टोकन जेनरेशन का काम करता था। इसी के जरिए उसने लगभग 5 करोड़ रुपये का घपला किया।

 Peon commits fraud worth crores becomes millionaire money

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- Gemini

शेयर करें

google_follow_us

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक इंटर कॉलेज के चपरासी ने सरकारी दफ्तर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय (DIOS) से लगभग 5 करोड़ रुपये गायब कर दिए। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपी शख्स जनता टेक्निकल इंटर कॉलेज का चपरासी था। यह जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय इसी कॉलेज से अटैच है, जहां आरोपी वेतन बिल और टोकन जेनरेशन का काम करता था। इसी दौरान उसने कई बार फर्जी बिल बनाए और अपने परिजन के खातों में करोड़ों रुपये ट्रांसफर करता गया। यह घपला आरोपी चपरासी 2024 से 2026 तक किया। इसमें अब तक लगभग 5 करोड़ रुपये अलग-अलग खातों में डलवा दिए गए। पुलिस ने आरोपी चपरासी को गिरफ्तार कर लिया है।

 

आरोपी शख्स का नाम इल्हाम रहमान है, जिसे पुलिस ने 1 मई को गिरफ्तार किया। इल्हाम रहमान की 3 पत्नियां हैं, जिनके बैंक खातों में उसने करोड़ों रुपये डाले थे। इसके अलावा उसने अपनी सास, साली और 2 अन्य महिलाओं के खातों में भी रुपये ट्रांसफर किए थे। पुलिस ने इल्हाम की 3 पत्नियों, साली और सास को भी गिरफ्तार कर लिया है।

 

यह भी पढ़ें: मां खुद डूब गई लेकिन बेटे को नहीं छोड़ा, बरगी हादसे की तस्वीर रुला देगी

 

किन-किन लोगों के खातों में डाले रुपये?

इल्हाम रहमान ने 2024 से लेकर अब तक लगभग 98 बार रुपये ट्रांसफर किए, जिनमें 53 संदिग्ध खातों में करीब 5 करोड़ रुपये भेजे गए। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इल्हाम ने अपनी दूसरी पत्नी लुबना के खाते में 2.37 करोड़ रुपये डाले थे। तीसरी पत्नी के खाते में लगभग 2.12 करोड़ रुपये डाले। इसके अलावा अपनी सास के खाते में 95 लाख रुपये ट्रांसफर किए थे। 


इसका मतलब साफ है कि चपरासी ने अपने परिवार की 7 महिलाओं के खातों में रुपये ट्रांसफर किए। इसी तरह उसने एक रियल एस्टेट कारोबारी को भी पैसे ट्रांसफर किए, जिससे घोटाले का पर्दाफाश हो गया। पुलिस अधिकारियों ने इल्हाम समेत लुबना (दूसरी पत्नी), आजरा खान, फातिमा नवी (लुबना की बहन), नाहिद (आजरा की मां), परवीन खातून, आशकारा आफिया खान और अर्शी खातून को गिरफ्तार कर लिया है।

 

यह भी पढ़ें: पत्नी गैर मर्द के साथ रोमांटिक फोटो डाले, यह क्रूरता, किस कोर्ट ने सुनाया फैसला?

 

कैसे हुआ गबन का पर्दाफाश?

इस घपले का पर्दाफाश तब हुआ जब इल्हाम ने बड़ी रकम कई बिल्डरों के खातों में ट्रांसफर की। इसे देखकर बैंक अधिकारियों को शक हुआ। इसके बाद बिल्डर को रकम ट्रांसफर को लेकर नोटिस भेजा गया। फिर पुलिस अधिकारियों ने इल्हाम के खिलाफ जांच शुरू की, जिसके बाद पूरे घोटाले का खुलासा हो गया।

Related Topic:

और पढ़ें