logo

मूड

ट्रेंडिंग:

खुद को राहुल गांधी का करीबी बताकर, महिला से ठगे 25 लाख रुपये; हुआ फरार

उत्तराखंड में एक शख्स ने खुद को राहुल गांधी का करीबी बताकर एक महिला से 25 लाख रुपये लिए, जिसके बाद महिला ने पुलिस में शिकायत कराई।

man claiming to be close to Rahul Gandhi duped a woman of Rs 25 lakh

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- Gemini

शेयर करें

google_follow_us

उत्तराखंड के देहरादून से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, यहां एक शख्स खुद को राहुल गांधी का करीबी बताकर कई लोगों को ठगता था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी शख्स खुद को कनिष्क सिंह बताता था। इस झूठी पहचान के जरिए लोगों को पार्टी में शामिल कराने और नेता बनाने का झांसा देता था। ऐसे ही झांसे में कुछ दिन पहले एक महिला फंस गई थी, जिससे आरोपी शख्स ने 25 लाख रुपये मांगे थे। पीड़ित महिला ने बताया कि आरोपी खुद को राहुल गांधी  का पीए बताता था, जो 13 अप्रैल को 25 लाख रुपये लेकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 

पीड़ित महिला का नाम भावना पांडे है, जिसने रविवार के दिन रामपुर थाने में आरोपी कनिष्क के खिलाफ शिकायत कराई थी। पुलिस अधिकारियों ने शिकायत के आधार पर जांच-पड़ताल शुरू की थी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि कनिष्क उर्फ गौरव पहले भी कई लोगों को ठग चुका था। इस ठगी के लिए उसकी एक गैंग है, जो पूरी प्लानिंग के तहत लोगों को पार्टी में शामिल कराने का झांसा देते थे, उसके बाद लाखों रुपये लेकर रफूचक्कर हो जाते थे। पुलिस के मुताबिक, गौरव न सिर्फ देहरादून में बल्कि राजस्थान और बिहार जैसे राज्यों में भी कई लोगों को ठग चुका है। आरोपी गौरव ने अब तक झूठे नाम के आधार पर करोड़ों रुपये हड़पे हैं।

 

 

यह भी पढ़ें: 3 बीवियां, करोड़ों का बैंक बैलेंस, चपरासी की 'काली कमाई' हैरान कर देगी

 

लोगों को कैसे ठगता था गौरव?

पुलिस अधिकारियों ने इस मामले को लेकर बताया था कि गौरव ने गूगल पर सर्च करके कनिष्क सिंह के बारे में जानकारी जुटाई। गौरव ने ट्रूकॉलर ऐप पर कनिष्क सिंह के नाम से फर्जी आईडी बनाई। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी गौरव सिर्फ देहरादून में ही नहीं बल्कि पूरे देश में कई लोगों को विधायक बनाने का झांसा देकर पैसे ऐंठता था।

 

आरोपी गौरव पंजाब के अमृतसर का रहने वाला है, जिसकी उम्र 42 साल है। पुलिस की टीम ने आरोपी गौरव कुमार को अमृतसर में ही गिरफ्तार किया, जिसे जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें: मां खुद डूब गई लेकिन बेटे को नहीं छोड़ा, बरगी हादसे की तस्वीर रुला देगी

 

गौरव ने अब तक लाखों रुपये ठगे

 

पुलिस को पूछताछ में पता चला था कि गौरव ने 2017 में राजस्थान के दो लोगों को पार्टी का टिकट दिलाने के नाम पर 1 करोड़ 90 लाख रुपये लिए थे। इसके बाद 2021 में पंजाब के लुधियाना में भी कुछ लोगों से रुपये लिए थे। इसके अलावा 2025 में बिहार के एक नेता को पार्टी में खास पद दिलाने के लिए 3 लाख रुपये लिए थे। इसी प्रकार के कई इलाकों में आरोपी गौरव ने ठगी की थी।

Related Topic:#State News

और पढ़ें