अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के मुखिया प्रवीण तोगड़िया इन दिनों अलग-अलग जगहों पर जा रहे हैं और एक अभियान चला रहे हैं। अब उनका यही अभियान लखनऊ के स्कूल पहुंचा और वहां प्रवीण तोगड़िया ने जो कुछ कहा वह चर्चा का विषय बन गया है। एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें प्रवीण तोगड़ियां स्कूली बच्चों को शपथ दिला रहे हैं कि कोई उन्हें मारेगा तो वे भी उसके नाक पर मुक्का मारेंगे और कान पर चांटा मारेंगे।
यह घटना उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की बताई जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, प्रवीण तोगड़िया लखनऊ के सेंट्रल पब्लिक स्कूल के बच्चों को आत्मरक्षा के बारे में भाषण देने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने बच्चों को नसीहत दी कि वे आत्मरक्षा और हिंसा के बीच का अंतर समझें और कोई हमला करे तो अपनी आत्मरक्षा के लिए अपने हाथ पैर चलाएं। उन्होंने बच्चों को शपथ भी दिलाई। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रवीण तोगड़िया माइक लेकर बच्चों के बीच बोल रहे हैं और बच्चे दोनों हाथ उठाकर उनकी बातें दोहरा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: 'हम शास्त्र से और आप शस्त्र से सुधार रहे', सैनिकों से बोले प्रेमानंद महाराज
वीडियो में क्या है?
वायरल हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रवीण तोगड़िया कह रहे हैं, 'हम ही पीटेंगे, हम ही मारेंगे। हम ही छूटेंगे, हम ही भागेंगे। दोनों हाथ उठाओ। किसी ने हम पर हाथ उठाया तो हम ही पीटेंगे। शरीर ही हमारा हथियार है। हमारे पास दो हाथ, दो पांव, दो कुहनी, मुट्ठी, हमारा सिर हमारा हथियार है। किसी व्यक्ति को कहीं पर मारने से भागेंगे नहीं। हम उनके दुर्बल अंग पर हमला करेंगे। मुक्का मारेंगे, नाक पर। चांटा मारेंगे, कान पर। पांव मारेंगे, पांव पर।'
यह भी पढ़ें: 'पैसा नहीं है, जादू-टोने का मैटर', नोटों के बंडल के वीडियो पर BJP नेता की सफाई
इन दिनों देश के अलग-अलग हिस्से में घूम रहे प्रवीण तोगड़िया ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विवाद पर कहा है कि वह इससे दुखी हैं और इससे पूरा हिंदू समाज दुखी है। उन्होंने कहा है, 'मुझे किसी शंकराचार्य या महंत को सुझाव देने का अधिकार तो नहीं है लेकिन प्रार्थना करने का अधिकार सबका है। शंकराचार्य जी को लेकर हुई यह समस्या शांती की जानी चाहिए और हिंदुओं को एक करना चाहिए। मैं बहुत दुखी हूं कि हिंदू बंटेगा तो कटेगा और हिंदू बंट रहा है।'
