गुजरात के मोरबी जिले में एक मजदूर पर आरोप लगा है कि उसने मकान मालिक का किराया न चुकाने के बदले एक ऐसा सौदा किया, जिसने रिश्तों को तार-तार कर दिया। मजदूर पर आरोप लगे हैं कि किराया न दे पाने के कारण उसने अपने मकान मालिक को अपनी पत्नी और नाबालिग बेटी के साथ यौन संबंध बनाने और उत्पीड़न करने की इजाजत दे दी। 

पुलिस ने बाया है कि मजदूर हर महीने, 1000 से 1500 रुपये किराया नहीं दे पा रहा था। कुछ महीने पहले परिवार इस घर में रहने आया था। बाद में मजदूर अपना परिवार लेकर कहीं और चला गया था लेकिन फिर वापस लौट आया।

यह भी पढ़ें: 'जिन्न उतार दूंगा', झांसा देकर इमाम ने 7 लड़कियों से रेप किया, अब हुई जेल

बेटी-पत्नी का सौदा कर आया मजदूर

तीन महीने का किराया बकाया था। मजदूर और मकान मालिक ने मौखिक रूप से यौन उत्पीड़न से जुड़ा समझौता कर लिया। मकान मालिक ने मजदूर की पत्नी के साथ संबंध बनाए और नाबालिग बेटी के साथ भी बलात्कार किया, जिसमें मजदूर की सहमति थी। 

पुलिस को कैसे हुआ शक?

पुलिस को जब इस बात की जानकारी मिली तो जांच शुरू हुई। घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने पूछताछ शुरू की। मजदूर परिवार को लेकर छिपने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने नाबालिग की नानी से संपर्क किया, जो दूसरे जिले में रहती हैं। नानी को अपनी बेटी के घर की यह स्थिति पता नहीं थी। उन्होंने ही शिकायत दर्ज कराई। 24 अप्रैल को FIR दर्ज की गई। 

यह भी पढ़ें: चाचा ने अनाथ भतीजियों को बेचा, खरीदने वाले ने एक साल रेप किया और बनाए वीडियो

POCSO और रेप का केस दर्ज

मामले में बलात्कार, बलात्कार के लिए उकसाने और प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रेन फ्रॉम सेक्सु्अल ऑफेंसेज (POCSO) एक्ट की धाराएं लगाई गई हैं। मजदूर को 28 अप्रैल के आसपास गिरफ्तार कर लिया गया था। 

मकान मालिक गिरफ्तार, अब आगे क्या?

मकान मालिक को 14 मई को गिरफ्तार किया गया और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मकान मालिक के एक रिश्तेदार की भी तलाश चल रही है, जो मामले में शामिल है। पुलिस नाबालिग लड़की का बयान दर्ज कर चुकी है। आगे की जांच जारी है।