logo

मूड

ट्रेंडिंग:

AI बना नौकरियों का दुश्मन, Ignite ने 80 फीसदी कर्मचारियों को किया बाहर

IgniteTech कंपनी के CEO एरिक वॉघन ने साल 2023 में एआई का विरोध करने पर कंपनी के 80% कर्मचारियों को निकाल दिया था। आइए जानते हैं क्या था पूरा मामला?

Representational Picture

सांकेतिक तस्वीर: Photo Credit: FreePik

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

IgniteTech कंपनी के CEO एरिक वॉघन ने साल 2023 में एक ऐसा फैसला लिया जिसने सबको चौंका दिया। कंपनी के करीब 80% कर्मचारियों ने जब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अपनाने की उनकी नीति का विरोध किया, तो वॉघन ने सबको बाहर का रास्ता दिखा दिया। वॉघन ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि यह फैसला बहुत मुश्किल था लेकिन अगर फिर  मौका मिला तो वह वही करेंगे।

 

एरिक वॉघन ने 2023 की शुरुआत में अपनी कंपनी के कर्मचारियों से कहा था कि AI बिजनेस के लिए बड़ा खतरा भी है और मौका भी। इसके बाद उन्होंने अपने कर्मचारियों के लिए 'AI Monday' नाम के एक कोर्स की शुरुआत की, जिसमें हर सोमवार कर्मचारियों को सिर्फ AI से जुड़े काम ही करने होते थे। इस बदलाव का सैकड़ों कर्मचारियों ने विरोध किया। वॉघन ने उन्हें मनाने की बजाय उनकी जगह नए लोगों को भर्ती करना सही समझा।

 

यह भी पढ़ें-- सेमीकंडक्टर का जमाना, दुनिया की तुलना में कहां खड़ा है भारत?

टेक्निकल टीम ने किया था विरोध

इस विरोध में सबसे आगे कंपनी का टेक्निकल स्टाफ था। उनका कहना था कि AI की सीमाएं हैं और इसे पूरी तरह अपनाना ठीक नहीं है। वहीं मार्केटिंग और सेल्स टीम AI टूल्स और ट्रेनिंग के लिए ज्यादा उत्साहित दिख रही थी।

ट्रेनिंग पर खर्च, फिर भी बढ़ा विरोध

कंपनी ने कर्मचारियों को AI सिखाने के लिए पेरोल का 20% तक खर्च किया था। ‘प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग’ जैसी क्लासेस भी रखी गईं थी लेकिन कई कर्मचारियों ने इनसे दूरी बना ली। नतीजा यह हुआ कि एक साल के अंदर कंपनी का बड़ा हिस्सा बदल गया।

 

यह भी पढ़ें-- 3000 वाला FASTag पास यमुना एक्सप्रेसवे पर क्यों नहीं चलेगा? समझिए

नतीजों पर CEO का अलर्ट 

साल 2024 तक कंपनी को इस बदलाव का फायदा दिखने लगा। IgniteTech ने दो नए AI प्रोडक्ट लॉन्च किए, एक बड़ी कंपनी खरीदी और मुनाफा 75% तक पहुंच गया लेकिन वॉघन ने साफ कहा कि उनका तरीका हर किसी के लिए नहीं है। यह उनकी योजना नहीं थी, बल्कि कर्मचारियों के विरोध की वजह से यह कदम उठाना पड़ा था।

Related Topic:#Business News

और पढ़ें