logo

ट्रेंडिंग:

4 दिन बंद रहेंगे बैंक, आज और कल में ही निपटा लें अपने जरूरी काम

जनवरी महीने के अंतिम हफ्ते में बैंकों में चार दिन की छुट्टी हो सकती है तो जिस किसी को भी काम हो उनके लिए जरूरी है कि शुक्रवार तक अपने काम निपटा लें।

news image

प्रतीकात्मक तस्वीर । Photo Credit: AI Generated

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Budget2

इस हफ्ते बैंकों में लगातार 4 दिन छुट्टी देखने को मिल सकती है क्योंकि बैंक कर्मचारियों ने 27 जनवरी को हड़ताल का एलान किया है। वे पूरे हफ्ते में सिर्फ 5 दिन काम करने की मांग कर रहे हैं। अगर 27 जनवरी को हड़ताल होती है तो बैंक 4 दिन लगातार बंद रह सकते हैं क्योंकि 24 जनवरी को चौथा शनिवार (Fourth Saturday) है, 25 जनवरी रविवार है, 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की छुट्टी है और 27 जनवरी को हड़ताल होगी।

 

बैंक यूनियनों का कहना है कि 5 दिन का कार्य सप्ताह से कर्मचारियों पर काम का दबाव कम होगा। वे ज्यादा कुशलता से काम कर पाएंगे और परिवार के साथ ज्यादा समय बिता सकेंगे। भारत में ज्यादातर केंद्रीय सरकारी दफ्तर और कई वित्तीय संस्थाएं पहले से ही 5 दिन काम करती हैं। बैंक कर्मचारी भी यही चाहते हैं।

 

यह भी पढ़ेंः बजट समझने में होती है दिक्कत? इन शब्दों का मतलब जान लीजिए, आसानी होगी

करेंगे ज्यादा काम

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने ग्राहकों की सुविधा के लिए एक प्रस्ताव दिया है। वे कहते हैं कि सोमवार से शुक्रवार तक हर दिन 40 मिनट ज्यादा काम करेंगे। इससे कुल काम के घंटे वही रहेंगे। UFBU बताता है कि RBI, LIC, GIC, स्टॉक मार्केट, फॉरेक्स और मनी मार्केट पहले से ही शनिवार को बंद रहते हैं।

यह मांग कौन उठा रहा है?

UFBU एक संगठन है, जिसमें 9 प्रमुख बैंक यूनियंस शामिल हैं। यह पब्लिक सेक्टर के बैंकों का प्रतिनिधित्व करता है। लगभग 8 लाख कर्मचारी और अधिकारी इससे जुड़े हैं। लेकिन पूरे देश में 5 दिन का बैंकिंग लागू करना आसान नहीं है। इसके लिए RBI की मंजूरी बहुत जरूरी है।

 

यह भी पढ़ें: गहने नहीं, EV और सोलर पैनल के चलते कैसे महंगी हो जा रही चांदी?

ग्राहकों पर क्या असर होगा?

अगर काम के घंटे, वेतन और अन्य बदलावों पर सहमति नहीं बनी, तो बदलाव मुश्किल होगा। ग्राहकों को कुछ दिनों की असुविधा हो सकती है, जैसे बैंक शाखा में जाकर पैसे निकालना, चेक जमा करना आदि। लेकिन यूनियनों का कहना है कि यह बदलाव कर्मचारियों के बेहतर वर्क-लाइफ बैलेंस के लिए जरूरी है और लंबे समय में बैंकिंग ज्यादा अच्छी होगी।

 

Related Topic:#Bank

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap