logo

ट्रेंडिंग:

सवा लाख नौकरियां, 'MAA फंड' बनेगा... राजस्थान के बजट की 15 बड़ी बातें

राजस्थान के 2025-26 के बजट में वित्त मंत्री दीया कुमारी ने सवा लाख सरकारी नौकरियों का वादा किया है। इसके साथ ही उन्होंने मुफ्त इलाज के लिए 'मां फंड' बनाने का ऐलान भी किया है।

diya kumari

सीएम भजनलाल शर्मा के साथ वित्त मंत्री दीया कुमारी। (Photo Credit: X@KumariDiya)

राजस्थान का बजट आ गया है। वित्त मंत्री दीया कुमारी ने बुधवार को 2025-26 का बजट पेश किया। उन्होंने बजट में 1.25 लाख सरकारी नौकरियों का ऐलान किया। उन्होंने ये भी ऐलान किया कि 1.5 लाख लोगों को प्राइवेट सेक्टर भी नौकरी दिलवाई जाएगी। अब तक 100 यूनिट तक बिजली फ्री मिलती थी, जिसे बढ़ाकर 150 यूनिट कर दिया गया है। इसके साथ ही 50 हजार कृषि और 5 लाख घरेलू बिजली कनेक्शन भी दिए जाएंगे।


वित्त मंत्री दीया कुमारी ने ऐलान किया कि जिन घरों को फ्री बिजली मिलेगी, उनके घरों पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे। जिन घरों में इसके लिए जगह नहीं है, वहां सामुदायिक सोलर प्लांट लगेंगे। दीया कुमारी ने ये भी दावा किया कि उनकी सरकार ने पिछले बजट में की गई 73 फीसदी घोषणाओं को पूरा किया है।

 

यह भी पढ़ें-- डिपोर्ट हुए पंजाबियों के अधूरे सपने...US जाने के लिए चुकाए 43 करोड़

राजस्थान के बजट की बड़ी बातें क्या?

  • 2 लाख घरों को पानी के नए कनेक्शन से जोड़ा जाएगा। इसके लिए 400 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च होंगे। पेयजल विभाग में 1050 पदों पर भर्ती की जाएगी। 
  • 10 गीगावाट के पावर प्लांट लगाए जाएंगे। इनसे 20,700 मेगावाट बिजली सप्लाई की जाएगी। 150 यूनिट तक की बिजली मुफ्त मिलेगी।
  • 2,750 किलोमीटर लंबाई के 9 ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे बनेंगे। 6 हजार करोड़ की लागत से 21 हजार किमी सड़कें बनेंगी। 5 हजार ग्रामीण कस्बों में कंक्रीट से अटल पथ बनाए जाएंगे।
  • जयपुर से BRTS हटेगा। जयपुर मेट्रो के दूसरे फेज के तहत 12 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे। जयपुर में सड़कों के लिए 250 करोड़ अलग से दिए जाएंगे। 
  • बालोतरा, जैसलमेर, झालावाड़, डूंगरपुर समेत 15 शहरों में रिंग रोड बनाई जाएंगी। शहरी क्षेत्रों में 500 नई सिटी बसें चलेंगी। रोडवेज को भी 500 नई बसें दी जाएंगी। 
  • शहरी निकायों में 500 नए पिंक टॉयलेट बनाए जाएंगे। 12,050 करोड़ की लागत से पंडित दीनदयाल उपाध्याय शहरी विकास योजना लागू होगा। दो लाख परिवारों को नए पट्टे दिए जाएंगे।
  • पर्यटन पर 975 करोड़ रुपये खर्च होंगे। 100 करोड़ की लागत से ट्राइबल टूरिस्ट सर्किट बनाया जाएगा। 6 हजार बुजुर्गों को हवाई और 50 हजार बुजुर्गों को एसी ट्रेन से तीर्थ यात्रा करवाई जाएगी।

यह भी पढ़ें-- यमुना का असली सिरदर्द तो दिल्ली के STP हैं! गंदे नालों की हकीकत जानिए

  • एक साल में 1.25 लाख सरकारी पदों पर भर्ती की जाएगी। स्कीम फॉर फर्स्ट टाइम एंटरप्रेन्योर शुरू होगी, जिसके तहत 25 हजार महिलाओं और एससी-एसटी उद्यमियों की मदद की जाएगी। 
  • 50 हजार युवाओं को कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा। स्कूल-कॉलेजों में सीटें बढ़ाई जाएंगी। एक साल में 1500 स्टार्टअप खोले जाएंगे। 750 स्टार्टअप को फंड दिया जाएगा।
  • 3,500 करोड़ की लागत से 'मां फंड' बनाया जाएगा। इस योजना के तहत प्रदेश के बाहर भी इलाज करवा सकेंगे। कारीगरों की आंखों की जांच कर फ्री में चश्मे दिए जाएंगे। इस पर 75 करोड़ का खर्च किया जाएगा।
  • कमजोर आय वाले बुजर्ग और विधवाओं की पेंशन 1,250 रुपए होगी। घूमंतु परिवारों को 25 हजार आवास पट्टे जारी किए जाएंगे। आंगनवाड़ी में हफ्ते में 5 दिन दूध मिलेगा, जिसपर 200 करोड़ से ज्यादा का खर्च आएगा। 
  • पुलिस को 1,000 पेट्रोलिंग व्हीकल मिलेंगे। 1,500 नए पदों पर भर्ती होगी। पुलिस मुख्यालय में सरदार पटेल सेंटर फोर साइबर कंट्रोल एंड वॉर रूम खुलेगा, जिस पर 350 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
  • 10 लाख रुपए से हर विधानसभा में विधायक जनसुनवाई केंद्र बनेगा। सभी विधायकों को लैपटॉप दिया जाएगा। हर पंचायत में अटल ज्ञान केंद्र बनाएंगे। 
  • राम जल सेतु लिंक परियोजना के लिए 9,300 करोड़ रुपये और खर्च किए जाएंगे।  बालिकाओं के लिए 10 जिला मुख्यालयों पर गर्ल चाइल्ड केयर इंस्टीट्यूट बनाए जाएंगे। 8 नए जिलों के लिए 1 हजार करोड़ रुपए रखे गए हैं।
  • 20 ट्रामा सेंटर्स का अपग्रेडेशन किया जाएगा। 50 करोड़ रुपये की लागत से 'फिट राजस्थान' अभियान शुरू होगा। 750 डॉक्टर और 1,500 पैरामेडिक स्टाफ की भर्ती की जाएगी।
Related Topic:#Rajasthan News

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap