logo

मूड

ट्रेंडिंग:

रतन टाटा की 'परछाई' रहे शांतनु को TATA में कौनसी नौकरी मिली?

रतन टाटा के बेहद करीबी रहे शांतुन नायडु को टाटा मोटर्स में एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने इसको सोशल मीडिया लिंक्डइन पर शेयर किया है।

Shantanu Naidu । Photo Credit: Insta/shantaa_nu

शांतनु नायडू । Photo Credit: Insta/shantaa_nu

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

रतन टाटा के बेहद करीबी रहे और उनके विश्वासपात्र शांतनु नायडू ने लिंक्डइन पर अपने करियर को लेकर एक अपडेट दिया है। रतन टाटा की जिंदगी के बाद के वर्षों में नायडू को लगभग हमेशा उनके साथ परछाई की तरह देखा जाता था।

 

टाटा मोटर्स में अपनी नई भूमिका के बारे में लिखते हुए उन्होंने बताया कि उन्हें टाटा मोटर्स में जनरल मैनेजर, हेड - स्ट्रैटीजिक इनीशिएटिव के तौर पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पुरानी यादें हुईं ताजा

कंपनी के साथ अपने व्यक्तिगत संबंध के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, 'मुझे याद है कि जब मेरे पिता टाटा मोटर्स प्लांट से सफ़ेद शर्ट और नेवी पैंट पहनकर घर आते थे, और मैं खिड़की पर उनका इंतज़ार करता था। मैं खुद आज घूमकर वहीं पहुंच गया हूं।'

 

अपने दिल को छू लेने वाले शब्दों के साथ, नायडू ने टाटा नैनो के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की, जो रतन टाटा के भारत में किफ़ायती मोबिलिटी के विज़न से काफ़ी हद तक जुड़ी हुई कार है।

 

 

ये भी पढ़ें-- कब 12 लाख तक की आय पर भी देना होगा टैक्स? दूर करें सारा कन्फ्यूजन

वसीयत में लिखा था नाम

रतन टाटा के साथ नायडू का रिश्ता सिर्फ़ प्रोफेशनल नहीं था, बल्कि यह बेहद निजी भी था। रतन टाटा ने अपनी वसीयत में नायडू का नाम लिखा था, जिससे उनके बीच के रिश्ते के बारे में पता चलता है।'

 

मुंबई में कुछ समय के लिए अस्पताल में भर्ती रहने के बाद 9 अक्टूबर, 2024 को जब रतन टाटा का निधन हुआ तो नायडू ने उन्हें एक मार्मिक श्रद्धांजलि दी। उन्होंने दोनों की एक साथ तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा था, 'इस दोस्ती ने अब मेरे अंदर जो खालीपन पैदा कर दिया है, मैं अपनी बाकी की ज़िंदगी उसे भरने की कोशिश में बिता दूंगा। प्यार की कीमत दुख उठा के पूरा करना पड़ता है। अलविदा, मेरे प्यारे लाइटहाउस।'

86 वर्ष की उम्र में हुआ था निधन

भारतीय कॉरपोरेट जगत में एक दिग्गज हस्ती टाटा की मृत्यु के समय उनकी उम्र 86 वर्ष थी। उनके निधन से एक युग का अंत हो गया, लेकिन उनकी विरासत नायडू सहित उनके जरिए तमाम लोगों के माध्यम से जारी है।

 

ये भी पढ़ें-- कब 12 लाख तक की आय पर भी देना होगा टैक्स? दूर करें सारा कन्फ्यूजन

Related Topic:

और पढ़ें