देशभर में लाखों छात्र बोर्ड परीक्षा खत्म होने के बाद अब कॉलेज में एडमिशन के लिए एंट्रेस टेस्ट की तैयारी में जुट गए हैं। देश में CUET और अन्य कॉलेज एडमिशन एंट्रेंस परीक्षाओं की तैयारी का तरीका आजकल तेजी से बदल रहा है। पहले जहां छात्र कोचिंग, नोट्स और सीमित टेस्ट सीरीज पर निर्भर रहते थे, वहीं अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई टूल्स ने पढ़ाई को ज्यादा आसान बना दिया है। अब बच्चे स्मार्ट तरीके से एआई टूल्स का इस्तेमाल करके अपनी तैयारी कर रहे हैं। आजकल स्टूडेंट्स अपनी तैयारी में जमकर एआई का इस्तेमाल कर रहे हैं।
नई तकनीक का इस्तेमाल करके स्टूडेंट अपने लेवल के हिसाब से सिलेबस और अन्य नोट्स बना रहे हैं। एआई टूल्स छात्रों को न सिर्फ पढ़ाई का सही तरीका बताते हैं बल्कि उनकी कमजोरियों को पहचान कर सुधारने में भी मदद करते हैं। CUET जैसे एग्जाम्स की तैयारी में एआई टूल्स आपकी मदद कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: 'KVs और JNVs स्कूलों में 13 हजार से ज्यादा टीचरों की पद खाली', शिक्षा मंत्रालय
एआई टूल्स करेंगे मदद
एआई टूल्स आज छात्रों के लिए वर्चुअल टीचर की तरह काम कर रहे हैं। ये टूल्स तुरंत सवालों के जवाब देते हैं, कठिन टॉपिक को आसान भाषा में समझाते हैं और हर छात्र के लिए अलग स्टडी प्लान तैयार करते हैं। आपको किसी कोचिंग की जरूरत भी नहीं है अगर आपको कोई भी डाउट हो तो आप किसी भी समय एआई से पूछ सकते हैं। एक्सपर्ट्स की मानें तो एआई आपके लिए पर्सनल स्टडी प्लान तक तैयार कर सकता है और कंटेट दे सकता है। यानी हर छात्र को उसकी क्षमता के अनुसार कंटेंट और प्रैक्टिस मिलती है। इससे समय की बचत होती है और तैयारी ज्यादा बढ़िया तरीके से पढ़ाई होती है।
CUET की तैयारी में करेगा मदद
CUET जैसे एग्जाम अब पूरी तरह कंप्यूटर आधारित हैं और इसमें टाइम मैनेजमेंट और सटीकता सबसे ज्यादा मायने रखती है। ऐसे में एआई टूल्स छात्रों को रियल एग्जाम जैसी प्रैक्टिस देते हैं। एआई आधारित मॉक टेस्ट में छात्रों को ऑल इंडिया लेवल पर उनकी परफॉर्मेंस दिखाई जाती है। इससे उन्हें यह समझने में मदद मिलती है कि वे दूसरों से कितने पीछे या आगे हैं। सरकार भी एजुकेशन आधारित एआई प्लेटफॉर्म्स को बढ़ालवा दे रही है। हाल ही में लॉन्च हुए प्लेटफॉर्म जैसे SATHEE और अन्य एआई आधारित कोचिंग सिस्टम छात्रों को मुफ्त में पर्सनलाइज्ड स्टडी और टेस्ट की सुविधा दे रहे हैं।
सिलेबस में करेगा मदद
एआई टूल्स की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह पूरे सिलेबस को आसान तरीके से समझा देते हैं। छात्र किसी भी टॉपिक को डालकर उसका सार, महत्वपूर्ण पॉइंट और संभावित प्रश्न जान सकते हैं। इसके अलावा एआई लंबे चैप्टर को छोटे नोट्स में बदल देता है जिससे रिवीजन आसान हो जाता है। इसके साथ ही स्टडी प्लान बनाने में भी एआई अहम भूमिका निभा सकता है।
हर छात्र की तैयारी अलग होती है। कोई मैथ्स में कमजोर होता है तो कोई इंग्लिश में। ऐसे में एआई टूल्स छात्रों के लिए पर्सनल स्टडी प्लान बनाते हैं। यह प्लान छात्र की पिछली परफॉर्मेंस और समय के आधार पर तैयार होता है। इसमें रोज क्या पढ़ना है, कितनी प्रैक्टिस करनी है और कब रिवीजन करना है, यह सब शामिल होता है।
मॉक टेस्ट और परफॉर्मेंस एनालिसिस
एंट्रेंस एग्जाम में सफलता के लिए मॉक टेस्ट बेहद जरूरी होते हैं। एआई टूल्स इस प्रक्रिया को और बेहतर बना देते हैं। अब छात्र केवल टेस्ट नहीं देते बल्कि एआई उन्हें यह भी बताता है कि उन्होंने कहां गलती की, किस टॉपिक में सुधार की जरूरत है और समय कहां ज्यादा लग रहा है। कई प्लेटफॉर्म पर चैप्टर वाइज टेस्ट, टाइम एनालिसिस और स्कोर ट्रैकिंग जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं।
एआई से मॉक टेस्ट बनाने का आसान प्रॉम्पट
अगर आप खुद एआई से मॉक टेस्ट बनवाना चाहते हैं तो नीचे दिया गया प्रॉम्पट इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसे ही अपनी तैयारी के हिसाब से आप प्रॉम्प्ट को एडिट कर सकते हैं और अपना स्टडी प्लान बना सकते हैं। आप पिछले सालों के पेपर एआई पर अपलोड कर भी मॉक टेस्ट बनवा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: आंध्र प्रदेश में बनेगी देश की पहली AI यूनिवर्सिटी, 8वीं से एडमिशन, खासियत समझिए
प्रॉम्प्ट-
Create a CUET level mock test for subject Physics or any subject name
Include 25 multiple choice questions based on latest syllabus
Add answer key and short explanation for each question
Difficulty level should be moderate to high
Also include time limit and exam pattern
इसी तरह आप किसी भी सब्जेक्ट के लिए मॉक टेस्ट तैयार कर सकते हैं और अपनी तैयारी को मजबूत बना सकते हैं। एआई टूल्स बहुत उपयोगी हैं लेकिन पूरी तरह इन पर निर्भर रहना सही नहीं है। कई बार कुछ एआई प्लेटफॉर्म्स भी गलत जानकारी दे देते हैं। ऐसे में आप समय-समय पर सही सोर्स से इसकी जांच करते रहें।