logo

ट्रेंडिंग:

नासा में वैज्ञानिक कैसे बनते हैं? 12वीं के बाद करें यह कोर्स

दुनिया की सबसे टॉप स्पेस एजेंसी नासा में वैज्ञानिक बनने के लिए छात्रों को 10वीं से ही तैयारी शुरू करनी होती है। जानिए की आप कैसे बन सकते हैं नासा में वैज्ञानिक।

NASA

नासा के वैज्ञानिक, Photo Credit: NASA

नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी है। दुनियाभर में अंतरिक्ष विज्ञान में नासा सबसे बड़ा नाम है। अंतरिक्ष विज्ञान में रूचि रखने वाले बहुत से छात्रों को सपना नासा में वैज्ञानिक बनने का होता है। छात्रों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही रहता है कि नासा में वैज्ञानिक बनने के लिए क्या करना चाहिए और इसकी प्रक्रिया क्या है। 

 

नासा में वैज्ञानिक बनने के लिए छात्रों को 10वीं से ही तैयारी करनी पड़ती है। 11वीं और 12वीं में साइंस और मैथ्स में पढ़ाई करनी होती है। नासा में वैज्ञानिक बनने के लिए फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स सबसे जरूरी विषय हैं। इन्हीं के आधार पर छात्रों को 12वीं के बाद की पढ़ाई करनी होती है। छात्र किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथेमेटिक्स (STEM) फील्ड में अंडर ग्रेजुएशन डिग्री कर सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें-- DU की पहली मेरिट लिस्ट आएगी आज, नहीं मिली सीट तो क्या करें?

STEM डिग्री क्या है?

नासा में वैज्ञानिक बनने के लिए साइंस,  टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथेमेटिक्स फील्ड में 12वीं के बाद डिग्री करनी होती है। नासा की तरफ से कोई भी विशेष कोर्स नहीं करवाया जाता।

  • फिजिक्स (बी.एससी, एम.एससी, पीएचडी)
  • खगोल विज्ञान / खगोल भौतिकी (Astronomy / Astrophysics) (बी.एससी, एम.एससी, पीएचडी)
  • एयरोस्पेस इंजीनियरिंग (बी.टेक, एम.टेक, पीएचडी)
  • मैकेनिकल / इलेक्ट्रिकल / इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग
  • कंप्यूटर साइंस / आर्टिफिशियल  इंटेलिजेंस/ डेटा साइंस

नासा में वैज्ञानिक बनने के लिए आपका पूरा एकेडमिक रिकॉर्ड अच्छा होना चाहिए। 12वीं, ग्रेजुएशन पोस्ट ग्रेजुएशन में आपके मार्क्स अच्छे होने चाहिए।

क्या पीएचडी जरूरी है?

नासा में वैज्ञानिक बनने के लिए पीएचडी कोई जरूरी शर्त नहीं है लेकिन पीएचडी को लगभग जरूरी माना जाता है। ऐसा इसलिए माना जाता है क्योंकि नासा उन्हीं लोगों को चुनता है जिनका रिसर्च में अनुभव हो। जिन स्किल्स पर आप पीएचडी में काम करते हैं वही स्किल्स नासा में जरूरी होती हैं। नासा में अक्सर उन्हीं लोगों को चुना जाता है जिनका रिसर्च पेपर पब्लिश हुआ होता है। पीएचडी के दौरान छात्रों को रिसर्च पेपर पर काम करने का मौका मिलता है। बिना रिसर्च पेपर को पब्लिश किए नासा में वैज्ञानिक बनना बहुत मुश्किल है। इसके अलावा पीएचडी छात्रों को एक विषय का विशेषज्ञ बनाता है। 

यह स्किल्स भी जरूरी

नासा ज्वॉइन करने के लिए सिर्फ एकेडमिक एक्सीलेंस ही पर्याप्त नहीं है। इसके अलावा छात्रों को प्रोग्रामिंग लैंग्वेज जैसे पायथन, सी ++, जावा की जानकारी भी होनी चाहिए। प्रॉब्लम सॉल्विंग एटिट्यूड और क्रिटिकल थिंकिंग, कम्यूनिकेशन स्किल्स और टीम वर्क जैसी स्किल्स भी नासा में वैज्ञानिक बनने के लिए अहम हैं।

 

यह भी पढ़ें-- DU के कोर्सेज, जिनमें आसानी से मिलता है एडमिशन, कटऑफ भी रहता है कम

नासा से कैसे जुड़ें?

नासा समय -समय पर दुनियाभर के छात्रों के लिए अलग-अलग प्रोग्राम करवाता रहता है। नासा कई इंटर्नशिप प्रोग्राम भी करवाता है। हालांकि, कुछ प्रोग्राम सिर्फ अमेरिकी नागरिकों के लिए ही होते हैं लेकिन कुछ ऐसे भी होते हैं जो दुनियाभर के छात्रों के लिए होते हैं। जो भी छात्र इन सभी योग्यताओं को पूरा करते हैं वह समय-समय पर नासा में आने वाली वैकेंसी के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

 

मुख्य रूप से नासा की वैकेंसी usajobs.gov वेबसाइट पर निकलती हैं। इसके अलावा, इंटर्नशिप के लिए nasa.gov/internships पर जानकारी मिलती है। इन वेबसाइट पर जब भी वैकेंसी निकलती हैं तो योग्यता के अनुसार, छात्र इसमें अप्लाई कर सकते हैं।

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap