logo

मूड

ट्रेंडिंग:

CLAT 2026 उम्मीदवारों ने बता दिया कैसा रहा पेपर, अब आंसर की का इंतजार

कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) 2026 रविवार 7 दिसंबर को आयोजित किया गया था। इस परीक्षा के बाद उम्मीदवारों को अब आंसर की का इंतजार है।

Clat 2026

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

देशभर के टॉप लॉ कॉलेजों में एडमिशन लेने के लिए हर साल कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) होता है। 2026-27 सत्र में एडमिशन के लिए यह टेस्ट रविवार, 7 दिसंबर को आयोजित किया गया था। इस परीक्षा का आयोजन एक ही शिफ्ट में किया गया। परीक्षा देशभर के अलग-अलग केंद्रों पर दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की गई। इस टेस्ट को देने के बाद कैंडिडेट्स ने पेपर के डिफिकल्टी लेवल को मॉडरेट बताया। जानकारी के मुताबिक, इस परीक्षा का रिजल्ट दिसंबर में ही घोषित कर दिया जाएगा। इसके लिए उम्मीदवारों को दिसंबर के अंतिम हफ्ते तक इंतजार करना पड़ सकता है। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in/clat-2026 पर जाकर देख सकेंगे।

 

इस साल पेपर के डिफिक्लटी लेवल को लेकर उम्मीदवारों की मिली जुली-राय है। कुछ लोगों को पेपर मुश्किल लगा तो कुछ को आसान। ओवरऑल इस पेपर को मॉडरेटली डिफिकल्ट माना जा रहा है। कैंडिडेट्स के शुरुआती रिएक्शन के मुताबिक, लीगल रीजनिंग, लॉजिकल रीजनिंग और क्वांटिटेटिव टेक्नीक का डिफिकल्टी लेवल मॉडरेट रहा, जबकि इंग्लिश लैंग्वेज और करंट अफेयर्स सेक्शन का डिफिकल्टी लेवल आसान रहा।

 

यह भी पढ़ें-- CAT और CLAT परीक्षाओं के फॉर्म इतने महंगे क्यों, संसद में सवाल, समाधान क्या है?

कब जारी होगी आंसर की?

CLAT 2026 की आंसर की कब जारी होगी इस बारे में कोई आधिकारिक डेट नहीं दी गई है। हालांकि, पिछले सालों के रिकॉर्ड देखे जाएं तो इसी हफ्ते आंसर की जारी की जा सकती है। सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर की डाउनलोड कर पाएंगे। आंसर की देखने के बाद उम्मीदवारों को इस बात का पता चल जाएगा कि उन्होंने कितना स्कोर किया है। किस प्रश्न का सही उत्तर दिया है और किस सवाल में उनसे गलती हुई है। आंसर की चेक करने के बाद उम्मीदवारों को अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं।

ऐसे चेक करें आंसर की

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in/clat-2026 पर जाना होगा।
  • इसके बाद होमपेज पर 'CLAT Answer Key' लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद वहां मांगी गई डिटेल्स भरनी होंगी।
  • सब्मिट पर क्लिक करने के बाद आपके सामने पीडीएफ का लिंक खुल जाएगा।
  • इस लिंक पर क्लिक करे आप आंसर की चेक कर सकते हैं।
  • आंसर-की को चेक करने के बाद डाउनलोड कर लें।
  • अगर जरूरत हो तो इसका प्रिंट आउट भी निकाल लें।
Related Topic:#Career News

और पढ़ें