logo

ट्रेंडिंग:

RSSB VDO रिजल्ट जारी, इस लिंक से करें चेक, जानिए कितनी गई कटऑफ

राजस्थान स्टाफ सेलेक्शन बोर्ड ने VDO भर्ती परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। इसके साथ ही कटऑफ भी जारी कर दी गई है।

RSSB VDO

सांकेतिक तस्वीर, Photo Creit: PTI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा हाल ही में ली गई ग्राम विकास अधिकारी (VDO) भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। रीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन भी उम्मीदवारों ने परीक्षा दी है वे सभी आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है। रिजल्ट की पीडीएफ डाउनलोड करके आप उसमें अपना रोल नंबर सर्च कर सकते हैं।

 

ग्राम विकास अधिकारी (VDO)  के 850 पदों के लिए यह भर्ती परीक्षा करवाई गई थी। इस भर्ती परीक्षा आयोजन 2 नवंबर 2025 को हुआ था। अलग-अलग परीक्षा केंद्रो पर 5 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने पेपर दिया था। करीब डेढ़ महीने बाद आयोग ने यह रिजल्ट जारी कर दिया है। इसके साथ ही कटऑफ मार्क्स भी जारी कर दिए गए हैं। भर्ती परीक्षा के अगले चरण में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा। 

 

यह भी पढ़ें-- IBPS RRB प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, कटऑफ का इंतजार, जानिए कब होगी मेंस परीक्षा

कैसे देखें रिजल्ट?

  • rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर 'RSSB Rajasthan VDO Result 2025' लिंक पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • यहां सर्च बॉक्स में जाकर अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर डालें।
  • अगर आपका नाम और रोल नंबर इस लिस्ट में दिख जाता है तो आप पास हो गए हैं।
  • इसके बाद आप आगे की भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। 

कितने उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया?

राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए कुल 5.12 लाख उम्मीदवारों ने अपना आवेदन किया था। यहां 850 पदों के लिए 2300 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। प्रीलिम्स परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार आगे की भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो पाएंगे। बोर्ड के चेयरमैन आलोक राज ने बताया कि बोर्ड ने रिजल्ट की प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी रखा है। लिखित परीक्षा में पास होने वाले सभी उम्मीदवार अब डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाए जाएंगे। उनके डॉक्यूमेंट सही होने पर उन्हें मेरिट के आधार पर शॉर्टलिस्ट कर विभाग को फाइनल उम्मीदवारों की लिस्ट भेजी जाएगी।

कितनी गई कटऑफ?

ग्राम विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा 2025 कटऑफ मार्क्स भी बोर्ड ने जारी कर दिए हैं। जनरल कैटेगरी के लिए कट ऑफ 166.5399 रही है। 

  • जनरल महिला-161.0145
  • एससी मेल- 151.8478
  • एससी महिला- 144.6558
  • एसटी मेल- 148.0978
  • एसटी महिला- 144.1123
  • ओबीसी मेल -164.7464
  • ओबीसी महिला- 157.9891
  • ईडबल्यूएस मेल-161.5399
  • ईडबल्यूएस महिला- 158.4058
Related Topic:#Jobs#Rajasthan News

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap