logo

ट्रेंडिंग:

IBPS क्लर्क मेन्स की परीक्षा खत्म, कटऑफ से एडमिशन तक सब जानिए

IBPS क्लर्क मेन्स की परीक्षा 29 नवंबर को आयोजित की गई। उम्मीदवारों का कहना है कि पेपर मॉडरेट था और अब उन्हें रिजल्ट और कटऑफ का इंतजार है।

IBPS Clerk

सांकेतिक तस्वीर, Photo Credit: Freepik

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) ने क्लर्क भर्ती के लिए 29 नवंबर को मेन्स की परीक्षा आयोजित की थी। यह परीक्षा सुबह 10 बजकर 35 मिनट में शुरू हुई थी और देशभर में अलग-अलग सेंटर्स पर लाखों उम्मीदवार इस परीक्षा में बैठे थे। IBPS क्लर्क भर्ती की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों और इस परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों को यह जानने में रुचि है कि परीक्षा का लेवल क्या था और किस तरह के सवाल पूछे गए थे। वहीं, उम्मीदवारों को इस परीक्षा के रिजल्ट का भी इंतजार है। 

 

 IBPS क्लर्क मेन्स परीक्षा के बाद उम्मीदवारों ने बताया कि यह परीक्षा मॉडरेट लेवल की थी यानी परीक्षा में ना तो ज्यादा आसान प्रश्न थे और ना ही ज्यादा मुश्किल। कुछ सब्जेक्ट्स में मुश्किल सवाल पूछे गए लेकिन उसी सेट में कुछ आसान सवाल भी डाले गए थे जिससे ओवरऑल परीक्षा मॉडरेट रही। अलग-अलग कोचिंग संस्थानों ने अपने स्टूडेंट्स से रिव्यू लेकर इस परीक्षा का एनालिसिसि किया है।

 

यह भी पढ़ें-- CAT के जरिए अगर IIM में नहीं मिला एडमिशन फिर कैसे करें MBA की पढ़ाई? यहां जानिए 

कैसी रही परीक्षा?

 IBPS क्लर्क  मेन्स में चार सेक्शन थे। इनमें रिजनिंग एबिलिटी, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, इंग्लिश लैंग्वेज, जनरल और फाइनेंसियल अवेयरनेस शामिल थे। इस परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे का समय दिया गया था। परीक्षा के बाद छात्रों के रिव्यू से पता चलता है कि ओवरऑल परीक्षा का स्तर आसान था। हर सेट में हर सेक्शन का लेवल अलग-अलग था। ज्यादातर उम्मीदवारों ने क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड सेक्शन को कठिन बताया। 

 

  • रिजनिंग एबिलिटी- मॉडरेट
  • क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड- मॉडरेट से मुश्किल  
  • जनरल और फाइनेंशियल अवेयरनेस- मॉडरेट
  • इंग्लिश लैंग्वेज- मॉडरेट
  • ओवरऑल- मॉडरेट

कितनी जा सकती है कटऑफ?

कटऑफ लिस्ट कई चीजों पर निर्भर करती है। इसमें कुल वैकेंसी और राज्यवार कितने उम्मीदवारों ने पेपर दिया यह दो पहलु बहुत मायने रखते हैं। इनके अलावा शिफ्ट वाइज पेपर में अंतर, नॉर्मलाइजेशन प्रोसेस और उम्मीदवारों की परफॉर्मेंस के आधार पर तय होता है। अनुमानित कटऑफ अंतिम कटऑफ नहीं होती है। इसमें बदलाव हो सकता है।

 

यह भी पढ़ें- 12वीं के बाद पैरामेडिकल की पढ़ाई कैसे करें? कॉलेज से कोर्स तक, सब जानिए

  • अंडमान और निकोबारः 24-30
  • आंध्र प्रदेशः 38-45
  • अरुणाचल प्रदेश: 31-35
  • असम: 35-40
  • बिहार:  40-45
  • चंडीगढ़- 42-47
  • छत्तीसगढ़: 38-43
  • दमन और दीव- 35-30
  • दिल्ली- 40-46
  • गुजरात:  36-41
  • हरियाणाः 42-47
  • हिमाचल प्रदेश:  40–46
  • जम्मू & कश्मीर:  38-44
  • झारखंड:  38-45
  • कर्नाटक: 36--42
  • केरल:  37–43
  • मध्य प्रदेश: 53–57
  • महाराष्ट्र:  40–46
  • मणिपुर:  37-42
  • मेघालय:  35-40
  • मिजोरम:  22-27
  • नागालैंड:  33-37
  • ओडिशा:  42-48
  • पुडुचेरी:  36-40
  • पंजाब:  43-49
  • राजस्थान:  40-45
  • सिक्किमः 25-30
  • तमिलनाडु: 40-46
  • तेलंगाना:  53–57
  • त्रिपुरा: 38-42
  • उत्तर प्रदेश :40-45
  • उत्तराखंड:  41–45
  • पश्चिम बंगाल: 41–46

 IBPS क्लर्क मेन्स परीक्षा के रिजल्ट के बारे में अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, पिछले कुछ सालों का ट्रेंड देखें तो मार्च 2026 से पहले-पहले इस भर्ती प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा।  IBPS क्लर्क मेन्स परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट     ibps.in पर जारी किया जाएगा। 

Related Topic:#Jobs

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap