logo

ट्रेंडिंग:

आज नहीं कल जारी हो सकता है JEE Main 2026 सेशन 1 का रिजल्ट? ऐसे करें चेक

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जल्द ही देश के सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम जेईई मेन 2026 सेशन 1 के रिजल्ट जारी करेगी। यहां जानें पूरा डाउनलोड प्रोसेस।

JEE Main Result 2026 Session 1 result and final answer key date

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit; Gemini

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

देश के सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम जेईई मेन 2026 (JEE Main 2026) सेशन 1 के रिजल्ट का इंतजार कर रहे लाखों स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) गुरुवार, 12 फरवरी को एग्जाम रिजल्ट और फाइनल आंसर की की घोषणा करने वाली है।

 

एनटीए जल्द ही जेईई मेन 2026 सेशन 1 की आंसर की जारी करेगा और आज रात या कल रिजल्ट घोषित करने किए जाने की उम्मीद है। रिजल्ट और कट-ऑफ अपडेट के लिए, jeemain.nta.nic.in और nta.ac.in पर नजर रखें।

यह भी पढ़ें: ऑन-स्क्रीन मार्किंग से चेक होंगी CBSE 12वीं क्लास की कॉपियां, क्या है खासियत?

कैसा रहेगा कट-ऑफ का 'परसेंटाइल'?

एक्सपर्ट्स और पिछले ट्रेंड्स के मुताबिक, इस साल भी कॉम्पिटिशन बहुत कड़ा होने की उम्मीद है। जनरल कैटेगरी के स्टूडेंट्स को जेईई एडवांस्ड के लिए क्वॉलिफाई करने के लिए 300 में से कम से कम 90 से 100 नंबर लाने होंगे। यह स्कोर 93 से 95 परसेंटाइल के बराबर हो सकता है। हालांकि, आखिरी फैसला नॉर्मलाइजेशन प्रोसेस के बाद ही साफ होगा।

रिजल्ट डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर मौजूद 'Result for JEE Main Session 1' लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड (या जन्मतिथि) दर्ज करें।
  • आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर होगा; इसे भविष्य के लिए डाउनलोड या प्रिंट कर लें।

यह भी पढ़ें: 12वीं के बाद कैसे बनाएं एनिमेशन में करियर? कोर्स से स्किल्स तक पूरा रोडमैप समझिए

 

इस रिजल्ट से न सिर्फ स्टूडेंट्स को देश के टॉप एनआईटी, आईआईआईटी और जीएफटीआई में बीई/बीटेक कोर्स में एडमिशन मिलेगा, बल्कि इससे जेईई एडवांस्ड के लिए उनकी एलिजिबिलिटी भी तय होगी। फाइनल आंसर की में कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि 5 फरवरी तक ऑब्जेक्शन की इजाजत थी।

Related Topic:#Education News

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap