logo

ट्रेंडिंग:

AWES आर्मी पब्लिक स्कूल टीचर भर्ती, अंतिम 1 हफ्ते में कैसे करें तैयारी

AWES आर्मी पब्लिक स्कूल टीचर भर्ती का पहले चरण का ऑनलाइन स्क्रीनिंग टेस्ट 20 सितंबर से शुरू हो रहा है। जानिए इस एग्जाम के लिए लास्ट एक हफ्ते मेें कैसे करें तैयारी।

AWES Teacher Recruitment

सांकेतिक तस्वीर, Photo Credit:

आर्मी वेलफेयर एजुकेशन सोसाइटी (AWES) की ओर से देशभर के आर्मी पब्लिक स्कूलों में पीजीटी, टीजीटी और पीआरटी शिक्षकों की भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अब भर्ती परीक्षा के लिए युवाओं के पास बहुत कम समय बचा है। लाखों युवा इस भर्ती के लिए तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में अंतिम कुछ दिनों में सही स्ट्रैटेजी के साथ की गई तैयारी आपके सिलेक्शन के चांस बढ़ा सकती है। 

 

यह भर्ती देशभर के आर्मी पब्लिक स्कूलों के लिए की जा रही है। इस भर्ती की चयन प्रक्रिया तीन चरणों में होगी। सबसे पहले ऑनलाइन स्क्रीनिंग टेस्ट होगा। यह कंप्यूटर बेसड एग्जाम होगा। यह एग्जाम 20-21 सितंबर को होगा और इसके लिए एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया गया है। इस एग्जाम में हिंदी, इंग्लिश, जनरल अवेयरनेस, रीजनिंग और मैथ से प्रश्न पूछे जाएंगे। पहले चरण को पार करने के बाद उम्मीदवारों को इंटरव्यू और टीचिंग स्किल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। 

 

यह भी पढ़ें-- दिल्ली में सरकारी टीचर बनने का मौका, 1180 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी

एग्जान पैटर्न

इस भर्ती के ऑनलाइन स्क्रीनिंग टेस्ट में 200 मल्टीपल चॉइस प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसमें हर प्रश्न 1 नंबर को होगा।

 

  • बेसिक जीके और करंट अफेयर (10 प्रश्न)- नेशनल करंट अफेयर और इंटरनेशनल इवेंट्स
  • एजुकेशन पॉलिसी और पेडागोजी करिकुलम (20 प्रश्न) - NEP 2020, RTE, NCF 2005, पेडालोजी फाउंडेशन , चाइल्ड साइकोलॉजी
  • एकेडमिक प्रोफिशिएंसी (170 प्रश्न)- सब्जेक्ट नॉलेज 6वें से 10वीं तक की NCERT के आधार पर और हायर सब्जेक्ट नॉलेज 9वीं से 10वीं

लास्ट 10 दिनों में कैसे करें तैयारी?

ऑनलाइन स्क्रीनिंग टेस्ट 20 सितंबर से शुरू है। इस एग्जाम में उम्मीदवारों को न्यूनतम 100 नंबर स्कोर करना ही होगा। लास्ट का एक स्पताह इस एग्जाम के लिए बचा है ऐसे में आपको 6-7 घंटे कम से कम पढ़ाई करनी होगी। 

 

  • बेसिक जीके और करंट अफेयर- इस सेक्शन से 10 प्रश्न पूछे जाएंगे। ऐसे में आपके लिए यह सेक्शन अहम हो जाता है। इस सेक्शन में आपको रिवीजन पर ज्यादा ध्यान देना है। इंटरनेशनल लेवल के सिर्फ 2 प्रश्न आएंगे तो उस पर आप कम ध्यान दे सकते हैं। नेशनल करंट अफेयर पर ज्यादा ध्यान दें। न्यूज मैग्जीन्स इसके लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है। इसके लिए आपको 1 घंटे रोजाना देना होगा।
  • एजुकेशन पॉलिसी और पेडागोजी - इस सेक्शन से 20 प्रश्न पूछे जाएंगे। इस सेक्शन की तैयारी के लिए आपको रोजाना कम से कम दो घंटे का समय देना होगा। पेडागोजी करिकुलम से ज्यादा प्रश्न पूछे जाएंगे इसलिए उस पर ज्यादा ध्यान दें।
  • सब्जेक्ट नॉलेज- यह सबसे अहम सेक्शन है। इस सेक्शन से 170 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें आपको अपने सब्जेक्ट का NCERT करिकुलम पढ़ना होगा। इस सेक्शन में आपको ज्यादा ध्यान रिवीजन पर देना होगा। NCERT रिवीजन के लिए आप अपने नोट्स से मदद से सकते हैं। इसमें 6वीं से 8वीं तक के करिकुलम पर कम समय देकर आप अपना समय 9वीं से 12वीं तक के करिकुलम के लिए बचा सकते हैं।  इसके लिए आपको रोजाना कम से कम 4-5 घंटे का समय निकालना होगा।

यह भी पढ़ें--  UP में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती: तैयारी से पढ़ाई तक, सब जानिए

जरूरी टिप्स

इस एग्जाम के लिए आपके पास अब बहुत कम समय बचा है ऐस में आपको MCQ की प्रैक्टिस पर खास ध्यान देना चाहिए। टाइम मैनेजमेंट का ध्यान रखें क्योंकि 200 प्रश्नों को हल करने के लिए आपकी स्पीड अच्छी होना जरूरी है। करंट अफेयर के लिए आपको सिर्फ पिछले 6 महीनों के इवेंट्स को पढ़ना है। NCERT पर सबसे ज्यादा ध्यान दें क्योंकि इससे 85 प्रतिशत प्रश्न पूछे जाएंगे। एग्जाम में नेगेटिव मार्किंग है इसलिए प्रश्न का आंसर करते हुए ध्यान रखें।

Related Topic:#Career News#Jobs

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap