logo

ट्रेंडिंग:

जवाहर नवोदय विद्यालय में करवाना है बच्चे का एडमिशन? प्रोसेस जान लीजिए

जवाहर नवोदय विद्यालय(JNV) में 2026-27 सत्र में क्लास 6 के लिए एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके लिए ऑनलाइन फॉर्म 29 जुलाई तक भरे जा सकते हैं।

STUDENTS

छात्रों की तस्वीर, Photo credit: cbseitms

जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) देशभर में सरकारी या सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों से आने वाले बच्चों को फ्री शिक्षा देने के लिए जाना जाता है। इन स्कूलों में क्लास 6 में एडमिशन लेने के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह प्रक्रिया 2026 बैच में एडमिशन के लिए की जा रही है। जिन उम्मीदवारों को जवाहर नवोदय विद्यालय में एडमिशन लेना है वे ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन के लिए फॉर्म JNV  की ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर भरे जा सकते हैं। फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 29 जुलाई है। 

 

ये एडमिशन फॉर्म 2026- 27 बैच के लिए जारी किए गए हैं। इस बैच में एडमिशन के लिए 29 जुलाई 2025 तक एडमिशन फॉर्म भर सकते हैं। इसके बाद फेज-1 का टेस्ट होगा। इस टेस्ट की डेट 13 दिसंबर 2025 रखी गई है। इसके बाद 11 अप्रैल 2026 को फेज-2 का एग्जाम होगा। इस एग्जाम के आधार पर जवाहर नवोदय विद्यालयों में छात्रों का दाखिला किया जाएगा। JNV में एडमिशन लेने के लिए ऑनलाइन एडमिश फॉर्म भरना बहुत जरूरी है। इसके अलावा JNV में  एडमिशन के लिए कई दूसरी योग्यताएं भी रखी गई हैं। 

 

यह भी पढ़ें-- JNU में अब 'कुलपति' की जगह 'कुलगुरु'! जानें क्यों लिया गया यह फैसला?

कौन एडमिशन ले सकता है?

जवाहर नवोदय विद्यालय में एडमिशन के लिए छात्रों को अपना निवास प्रमाण पत्र जमा करवाना होगा। छात्र जिस जिले का निवासी होगा उसे उसी जिले के नवोदय विद्यालय में एडमिशन मिलेगा। इसके अलावा इन स्कूलों में वही छात्र एडमिशन ले सकते हैं जिन्होंने क्लास 3, 4 और 5 सरकारी या सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल से की हो। इस परीक्षा को देने का एक ही मौका दिया जाता है। 

 

इन स्कूलों में एडमिशन के लिए ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों के लिए 75 प्रतिशत सीटें आरक्षित हैं। बाकी 25 प्रतिशत सीटों पर ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बच्चों को मेरिट के आधार पर एडमिशन दिया जाएगा। ग्रामीण कोटे में उन्हीं छात्रों को शामिल किया जाएगा जिन्होंने क्लास 3,4 और 5 ग्रामीण इलाके के सरकारी या सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल से की है। जिन छात्रों ने क्लास 3,4 और 5 की पढ़ाई शहरी क्षेत्र में आने वाले सरकारी या सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल से की है उन्हें शहरी क्षेत्र का ही माना जाएगा।

कैसे करें आवेदन?

•सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं।
•वेबसाइट के होम पेज पर पॉप अप में एडमिशन वेबसाइट लिंक cbseitms.rcil.gov.in/nvs पर क्लिक करें।
•अब नए पेज पर Click here for Registration for Class VI JNVST (2026-27) पर क्लिक करें 
•एक नया पेज खुलेगा इसमें मांगी गई सारी जानकारी फॉर्म में भरें 
•इसके बाद सारी जानकारी को जांच ले 
•इसके बाद अपने फॉर्म को सब्मिट बटन पर क्लिक करके सब्मिट कर दें
•इसके बाद अपने फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

 

यह भी पढ़ें-- BPSC की 71वीं परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, पूरी प्रक्रिया जान लीजिए

ऑनलाइन ही भरे जाएंगे फॉर्म

जानकारी के लिए बता दें कि नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2026 क्लास 6 के लिए बिना किसी फीस के फॉर्म भरा जा सकता है। फॉर्म केवल ऑनलाइन ही भरे जाएंगे, इसमें एडमिशन के लिए अन्य किसी भी प्रकार से एप्लीकेशन स्वीकार नहीं किए जा रहे हैं। एग्जाम से जुड़ी सारी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर प्राप्त की जा सकती है। 

Related Topic:#Education News

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap