logo

ट्रेंडिंग:

नहीं आया JEE Main सेशन 1 का रिजल्ट, NTA ने बदल दी डेट, जानिए अब कब आएगा रिजल्ट

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन 2026 सेशन 1 का रिजल्ट जारी करने की डेट को आगे बढ़ा दिया है। अब यह रिजल्ट 16 फरवरी को जारी किया जाएगा।

Representative Image

सांकेतिक तस्वीर, Photo Credit: SORA

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

देश के सबसे मशहूर इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम जेईई मेन 2026 सेशन 1 के रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए एक बड़ा अपडेट सामने आया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने इस परीक्षा के रिजल्ट घोषित करने की डेट को आगे बढ़ा दिया है। एनटीए ने बतााय है कि अब इस परीक्षा का रिजल्ट सोमवार 16 फरवरी को घोषित किया जाएगा। 

 

एनटीए ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट जारी कर इस बदलाव के बारे में जानकारी दी। रिजल्ट पहले 12 फरवरी को जारी होना था लेकिन अब इसे पोस्टपोन कर दिया गया है। अब 16 फरवरी को छात्र अपना रिजल्ट देख पाएंगे और इससे पहले आंसर की भी जारी कर दी जाएगी। इस रिजल्ट को आप आधिकारिक वेबसाइट  jeemain.nta.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। 

 

यह भी पढ़ें: परीक्षा से पहले CBSE से मिलेगी छात्रों को टिप्स, लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

ऐसे देखें रिजल्ट

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर मौजूद 'Result for JEE Main Session 1' लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड (या जन्मतिथि) दर्ज करें।
  • आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर होगा; इसे भविष्य के लिए डाउनलोड या प्रिंट कर लें।

आंसर की कब होगी जारी

एनटीए आमतौर पर रिजल्ट से पहले या उसके साथ ही फाइनल आंसर की जारी करता है। इससे पहले प्रोविजनल आंसर की जारी की जा चुकी है और उस पर आपत्ति दर्ज करने की विंडो भी 6 फरवरी को बंद कर दी गई है। इसके बाद अब उम्मीदवारों को फाइनल आंसर की और रिजल्ट का इंतजार है ताकि उन्हें पता चल सके की उन्हें किस कॉलेज में एडमिशन मिल सकती है। 

 

यह भी पढ़ें: UPI की तर्ज पर एजुकेशन सेक्टर में बनेगा 'भारत बोधन AI स्टैक', फायदे क्या हैं?

सेशन-2 की परीक्षा कब होगी?

जेईई मेन का सेशन2 अप्रैल के महीने में होगा। इसके लिए एनटीए ने 2 से 9 अप्रैल तक का समय निर्धारित किया है। जिन छात्रों के नंबर सेशन 1 में कम रहे होंगे वह अपने स्कोर को सुधारने के लिए यह परीक्षा दे सकता है। 

 

स्कोर कार्ड में चेक करें डिटेल्स

एनटीए अब 16 फरवरी को जेईई मेन 2026 सेशन 1 का रिजल्ट जारी करेगा। इस रिजल्ट के जारी होने के बाद सभी छात्र अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे। इस स्कोर कार्ड में कई डिटेल्स होंगी और आपको इन डिटेल्स को ध्यान से देखना होगा। अगर आपकी किसी डिटेल में कोई गड़बड़ हो तो आप एनटीए से संपर्क कर सकते हैं। 

  • उम्मीदवार का नाम (10वीं की मार्कशीट के अनुसार)
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर
  • माता-पिता की डिटेल्स
  • सब्जेक्ट वाइज मार्क्स
  • कुल जेईई स्कोर
  • कैटेगरी
Related Topic:#Education News

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap