logo

ट्रेंडिंग:

सूर्यकुमार ने खेली शानदार पारी, पंजाब के सामने 185 रनों का टारगेट

टॉस जीतकर पंजाब किंग्स ने पहले गेंदबाजी चुनी। बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर पंजाब किंग्स के सामने 185 रन का लक्ष्य रखा।

Suryakumar Yadav.

सूर्यकुमार यादव। (Photo Credit: IPL/X)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का 69वां मैच पंजाब किंग्स (PBKS) बनाम मुंबई इंडियंस (MI) के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पंजाब किंग्स ने पहले गेंदबाजी चुनी। बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर पंजाब किंग्स के सामने 185 रन का लक्ष्य रखा। सूर्यकुमार यादव ने 39 गेंदों में 57 रन की शानदार पारी खेली। हालांकि 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर अर्शदीप सिंह ने उन्हें अपना शिकार बनाया। 

 

पहला विकेट: मुंबई इंडियंस को 45 रन के स्कोर पर पहला झटका लगा। मार्को यान्सान की गेंद पर रायन रिकल्टन ने उठाकर खेलना चाहा। मगर श्रेयश अय्यर ने शानदार कैच लपक लिया। रिकल्टन को 20 गेदों पर 27 रन की पारी से संतोष करना पड़ा।

 

दूसरा विकेट: 9वें ओवर की तीसरी गेंद पर रोहित शर्मा का विकेट गिरा। रोहित ने 21 गेंदों पर 24 रन की पारी खेली। हरप्रीत बराड़ का शिकार बने रोहित शर्मा का बेहतरीन कैच नेहल वढेरा ने पकड़ा। 

 

तीसरा विकेट: 87 रन के स्कोर पर मुंबई को तीसरा झटका लगा। 10 ओवर की पांचवीं गेंद पर तिलक वर्मा को चार गेंदों पर सिर्फ 1 रन बनाकर पवेलियन लौटना पड़ा। विजय कुमार की गेंद को तिलक वर्मा ने थर्ड मैन पर मारने की कोशिश की। मगर सीमा रेखा पर अर्शदीप के हाथों में कैच थमा बैठे।

 

चौथा विकेट: विल जैक्स ने एक छक्के और दो चौकों की मदद से 8 गेंदों में 17 रन की पारी खेली। 106 रन के स्कोर पर मुंबई इंडियंस को विल जैक्स के रूप में चौथा झटका लगा। विजयकुमार की गेंद पर विल जैक्स ने बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की। मगर सीमा रेखा से पहले ही मार्को यान्सान ने कैच पकड़कर उन्हें पवेलियन भेज दिया।

 

पांचवां विकेट: कप्तान हार्दिक पांड्या ने 15 गेंदों में 26 रन की पारी खेली। दो चौकों और दो छक्कों की मदद से टीम का स्कोर 150 रन तक पहुंचाया। बाद में मार्को यान्सान की गेंद पर विकेट के पीछे जोश इंग्लिस को कैच थमा बैठे।

 

छठा विकेट: नमन धीर के रूप में 181 के स्कोर पर मुंबई इंडियंस को छठा झटका लगा। धीर ने 12 गेंदों पर 20 रन की पारी खेली। दो गेंदों पर लगातार दो छक्के लगाकर सनसनी मचा दी, लेकिन कुछ ही देर में अर्शदीप सिंह ने अपना शिकार बना लिया। 

 

सातवां विकेट: मुंबई इंडियंस की तरफ से सूर्यकुमार यादव ने सबसे शानदार पारी खेली। उन्होंने 34 रन में अपना अर्धशतक पूरा किया। इस आईपीएल सीजन में यह उनका पांचवां अर्धशतक था। 39 गेंदों पर छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 57 रन बनाए। मगर पारी की आखिरी गेंद में अर्शदीप के हाथों विकेट गंवाना पड़ा। 

सूर्यकुमार के नाम अनोखा रिकॉर्ड

एक आईपीएल सीजन में सबसे अधिक बार 25 से ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सूर्यकुमार यादव के नाम दर्ज हो चुका है। उन्होंने कुल 14, केन विलियमसन और शुभमन गिल ने 13-13 बार यह कारनामा किया है। इसके अलावा एक आईपीएल सीजन में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी भी सूर्यकुमार यादव बन गए हैं।

किसने लिए कितने विकेट?

पंजाब किंग्स की तरफ से मार्को यान्सान ने 4 ओवर में 34 रन देकर दो विकेट झटके। विजयकुमार ने 4 ओवर में 44 रन दिए और दो विकेट अपने नाम किए। अर्शदीप सिंह के खाते में भी दो विकेट आए। उन्होंने 4 ओवरों में 28 रन देकर यह सफलता हासिल की। हरप्रीत बराड़ को एक ही विकेट से संतोष करना पड़ा।

Related Topic:#IPL 2025

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap