logo

ट्रेंडिंग:

Pushpa 2: प्रीमियर पर मची भगदड़ में 1 की मौत, अल्लू अर्जुन पर होगा केस

अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' का प्रीमियर हैदराबाद में रखा गया था। फिल्म के प्रीमियर पर फैंस के बीच में भगदड़ मच गई और एक महिला की मौत हो गई।

allu arjun pushpa 2

पुष्पा 2 (क्रेडिट इमेज- अल्लू अर्जुन इंस्टा हैंडल)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पुष्पा 2' सिनेमाघरों में भौकाल मचा रही है। 3 साल के बाद फिर से पुष्पाराज की दीवानगी फैंस के सिर चढ़कर बोल रही है। सोशल मीडिया पर सिर्फ 'पुष्पा 2' की बात हो रही है। कुछ राज्यों में 'पुष्पा 2' का प्रीमियर शो रखा था। इन शोज का टिकट प्राइस महंगा था। फैंस की इस एक्साइटमेंट के बीच एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल हैदराबाद के संध्या थिएटर में 'पुष्पा 2' का प्रीमियर शो रखा गया था। इस स्क्रीनिंग में अल्लू अर्जुन भी शामिल हुए थे। एक्टर को देखने के लिए भगदड़ मच गई। इसी भगदड़ में एक औरत की मौत हो गई और एक बच्चा घायल हो गया। पुलिस चीफ ने कहा, 'अब इस मामले में अल्लू अर्जुन के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज होगा'।

 

महिला के पति ने दिया बयान

 

महिला की मौत के बाद उसके पति ने अपना बयान दिया है। पति का कहना है, अल्लू अर्जुन को देखने के लिए भगदड़ मच गई थी। थिएटर मैनेजमेंट की तरफ से कोई इंतजाम नहीं किया गया था। ना ही एक्टर के आने के बारे में पहले से कोई जानकारी दी  गई थी। शख्स ने बताया, 48 घंटों तक के लिए मेरे बेटे की हालत नाजुक हैं।

 

आपको बता दें कि अल्लू अर्जुन की एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब हो गए। भीड़ पर काबू पाने के लिए पुलिस ने लोगों पर लाठीचार्ज की। लाठीचार्ज का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक्टर से पूछा गया कि वो इस प्रीमियर में क्यों शामिल होना चाहते थे। उन्होंने कहा, 'मैं अपने फैंस से बहुत प्यार करता हूं। इसलिए उनसे मिलने गया था'।

 

पुलिस ने लोगों पर की लाठीचार्ज

 

 

 

'पुष्पा 2' के लिए टूटे नियम

 

'पुष्पा 2' की दीवानगी को देखते हुए फिल्म के शो सुबह 3 बजे से रख दिए गए हैं। इस बात पर कन्नड़ फिल्म प्रोड्यूसर्स एसोशिएशन ने बेंगलुरू डिस्ट्रीक्ट कमिश्नर को लेटर लिखा है। एसोसिएशन ने टिकट के दाम को लेकर भी नाराजगी जताई है। एसोसिएशन का कहना है कि सुबह 6 बजे से पहले कोई फिल्म दिखाई नहीं जा सकती । ना ही रात के 10 बजे के बाद कोई शो चलाया जा सकता है।

 

महंगा हुआ पुष्पा 2 का टिकट

 

'पुष्पा 2' की टिकट महंगी है। आंध्र प्रदेश सरकार ने फिल्म के टिकट को महंगा करने की अनुमति दे दी है। अल्लू अर्जुन ने इसके लिए आंध्र प्रदेश के सीएम और उप मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। आंध्र प्रदेश के अलावा तेलंगाना में भी टिकट प्राइस बढ़ाने की अनुमति है। ये दोनों ही राज्य अल्लू अर्जुन की फिल्म की कमाई के लिए महत्वपूर्ण है।

 

'पुष्पा 2' की एडवांस बुकिंग

 

थिएटर में 'पुष्पा 2' का भौकाल छाया हुआ है। सोशल मीडिया पर लगातार फिल्म को लेकर अपना रिव्यू शेयर कर रहे हैं। फिल्म ने वर्ल्ड वाइड एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म को 6 अलग-अलग भाषाओं में रिलीज किया गया है। अल्लू  अर्जुन, जगपति बाबू, रश्मिका मंदाना, फहाद फासिल ने मुख्य भूमिका निभाई हैं। फिल्म का निर्देशन सुकुमार ने किया है। 'पुष्पा: द राइज' 2021 में रिलीज हुई थी। इसके बाद से फैंस इस फिल्म के सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap