logo

ट्रेंडिंग:

दिल्ली: संजीवनी योजना लॉन्च, 60 साल पार बुजुर्गों को मिलेगा मुफ्त इलाज

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली के 60 साल से उम्र के ज्यादा के लोगों को मुफ्त इलाज मिलेगा।

Arvind Kejriwal

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल।

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को ऐलान किया है कि अगर दोबारा उनकी सरकार बनती है तो दिल्ली में 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को मुफ्त इलाज मिलेगा। वे सरकारी या प्राइवेट दोनों तरह के अस्पतालों में अपना इलाज करा सकेंगे। अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि बुजुर्ग चाहे जिस आय वर्ग के हों, चाहे वे गरीब हों या धनी हों, बीपीएल हों या एपीएल हों, उन्हें इस योजना का लाभ मुफ्त मिलेगा।

 

अरविंद केजरीवाल ने इस महत्वाकांक्षी योजना को 'संजीवनी' नाम दिया है। उन्होंने रामायण का किस्सा सुनाते हुए कहा कि जब लक्ष्मण भगवान को मेघनाद ने बाण मारा था और वे मूर्छित हो गए थे, तब हनुमान संजीवनी लेकर आए थे। आपका बेटा आपके लिए संजीवनी लाएगा।

अरविंद केजरीवाल योजना की घोषणा करते हुए कहा, 'दिल्ली में कई बुजुर्ग ऐसे हैं, जिनका इलाज उनका बच्चे नहीं कराते हैं। उन्हें तड़पने के लिए छोड़ देते हैं. अच्छे परिवारों से आने वाले बुजुर्ग को भी बुढ़ापे में तड़पना पड़ता है। इलाज बहुत महंगा है लेकिन अब 60 पार से ज्यादा आयु वर्ग के बुजुर्गों को मुफ्त इलाज मिलेगा।'

रजिस्ट्रेशन के लिए क्या करें?
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि संजीवनी स्कीम का लाभ लेने के लिए सिर्फ बुजुर्गों को रजिस्ट्रेशन कराना होगा। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया अगले 2 से 3 दिनों में शुरू होगी। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर रजिस्ट्रेशन कराएंगे। उन्होंने कहा है कि इसके लिए आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। 



कितने वोटरों पर है AAP की नजर
अरविंद केजरीवाल की इस योजना से दिल्ली के लाखों निवासी लाभान्वित हो सकते हैं। उन्होंने करीब 20 लाख से ज्यादा वोटरों को ध्यान में रखते हुए यह योजना लॉन्च की है। दिल्ली चुनाव आयोग के मुताबिक राजधानी में साल 2021 तक 50 से ज्यादा उम्र के मतदाताओं की संख्या 42 लाख है। दिल्ली में 50 से 59 साल तक के वोटरों की संख्या 21,18,605 है।

वहीं 60 से 69 साल के बीच आयु वर्ग के वोटरों की संख्या 12,18,018 है। 70 से 79 साल के मतदाताओं की संख्या करीब 6,72,918 है। 80 साल से ज्यादा आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या  2,33,500 है। कुल बुजुर्ग मतदाताओं की संख्या करीब 42,43,942 है। ये आंकड़े 3 साल पुराने हैं। 

Related Topic:

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap