logo

ट्रेंडिंग:

'क्या आप BJP की हरकतों का समर्थन करते हैं?', RSS चीफ से AK का सवाल

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनावों से पहले आरोप लगाया है कि बीजेपी वोट खरीद रही है। अब उन्होंने राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ से इसकी शिकायत की है।

Arvind Kejriwal

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल। (तस्वीर-PTI)

दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत को दिल्ली विधानसभा चुनावों के संबंध में चिट्ठी लिखी है। अरविंद केजरीवाल ने शिकायत की है कि दिल्ली में भाजपा कार्यकर्ता नोट के बदले वोट की सियासत कर रहे हैं।

 

अरविंद केजरीवाल ने शिकायत में कहा है कि बीजेपी वोटों की सौदेबाजी कर रही है, क्या संघ इसे समर्थन करता है। उन्होंने यह भी कहा है कि दिल्ली में गरीब और दलित वोटरों के नाम काटे जा रहे हैं, क्या बीजेपी की इस नीति का समर्थन संघ करता है। 

अरविंद केजरीवाल ने मोहन भागवत को लिखा, 'मीडिया में खबरें चल रही हैं कि संघ दिल्ली चुनावों में बीजेपी के लिए वोट मांगेगी। क्या यह सही है? इसके पहले लोग आपसे जानना चाहते हैं कि पिछले दिनों बीजेपी ने जो गलत हरकतें की हैं, क्या संघ उनका समर्थन करता है?'

BJP की 'गलत हरकतें' क्या बता रहे केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने संघ से शिकायत की है कि बीजेपी के नेता खुलकर पैसे बांट रहे हैं और वोट खरीद रहे हैं, क्या संघ वोट खरीदने का समर्थन करती है। बड़े स्तर पर गरीब, दलित, पूर्वांचली और झुग्गी में रहने वालों के वोट कटवाने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि ये लोग कई कई सालों से यहां रह रहे हैं।

अरविंद केजरीवाल ने कहा क्या संघ को लगता है कि ऐसा करना भारतीय लोकतंत्र के लिए सही है? क्या आपको नहीं लगता है कि बीजेपी इस रह भारतीय जनतंत्र को कमजोर कर रही है।'

क्यों संघ से की भाजपा की शिकायत?
बीजेपी को संघ का अनुषांगिक संगठन कहा जाता है। सूत्रों के मुताबिक संघ ही दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी की रणनीति तैयार कर रहा है। बीजेपी को समर्थन देने के लिए संघ कार्यकर्ता घर-घर जाकर जागरूकता फैलाएंगे। झारखंड चुनावों से सबक लेते हुए संघ ने बीजेपी के नेतृत्व को दिशा देने का फैसला किया है। 


क्या है दिल्ली में वोटर लिस्ट विवाद?
आम आदमी पार्टी का कहना है कि चुनाव आयोग पर दबाव बनवाकर बीजेपी दिल्ली के वोटरों के ही नाम खारिज कर रही है। आम आदमी पार्टी ने दावा किया था कि राज्यसभा सांसद संजय सिंह की पत्नी का नाम ही वोटर लिस्ट से गायब कर दिया गया है। यह बीजेपी की साजिश है। बीजेपी ने इन आरोपों का एक सिरे से खंडन किया है।

Related Topic:#Arvind Kejriwal

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap