logo

ट्रेंडिंग:

5 साल में 15 गुना बढ़ी अवध ओझा की संपत्ति, कहां से करते हैं कमाई?

सोशल मीडिया के मशहूर 'गुरुजी' अवध ओझा, अब पटपड़गंज से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हैं। उनके चुनावी हलफनामे में खास क्या है, आइए जानते हैं।

Awadh Ojha

आम आदमी पार्टी के नेता अवध ओझा। (Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

दिल्ली विधानसभा चुनावों में उतरे मशहूर UPSC कोच और शिक्षक अवध ओझा एक बार फिर चर्चा में हैं। अवध ओझा पटपड़गंज विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में हैं। इस बार चर्चा उनके चुनावी हलफनामे पर हो रही है। अवध ओझा करोड़पति हैं। उनके पास बेशुमार संपत्ति है।

अवध ओझा ने वित्त वर्ष 2023-24 में अपनी संपत्ति 4 करोड़ 86 लाख बताई है। उन्होंने साल 2022-23 में अपनी संपत्ति 3 करोड़ 59 हजार बताई थी। उनकी संपत्ति 2021-22 में 87 लाख, 2020-21 में 41 लाख और 2019-20 में उन्होंने अपनी संपत्ति 29 लाख थी।  

अवध ओझा की पत्नी मंजरी ओझा ने 2019-20 में अपनी संपत्ति 2,90,480 बताई थी। साल 2020-21 में यह आंकड़ा 14 लाख, 2021-22 में 19 लाख था। 

अवध ओझा के पास कितना कैश है?

अवध ओझा के पास 1 लाख 50 हजार रुपये कैश है। उनकी पत्नी मंजरी ओझा के पास 28 हजार रुपये हैं। उन पर 80 लाख रुपये का पर्सनल लोन भी है। उनकी पत्नी पर 4 लाख का लोन है। उनकी परिवार के अन्य सदस्यों के पास 5 लाख रुपये की संपत्ति है। अवध ओझा की संपत्ति 5 साल में करीब 15 फीसदी से ज्यादा बढ़ गई है।

कहां से कमाई करते हैं अवध ओझा?

अवध ओझा के पास 1.4 करोड़ की अचल संपत्ति है, वहीं उनकी पत्नी भी 1.6 करोड़ रुपये की मालिक हैं। अवध ओझा ने अपना प्रोफेशन शिक्षाविद् बताया है। उनकी पत्नी बिजनेस करती हैं। अवध ओझा ने अपनी आय का स्रोत कोचिंग क्लास और सेमिनार को बताया है। अवध ओझा ने अपनी कुल संपत्ति 4 करोड़ 86 लाख बताई है, वहीं पत्नी की संपत्ति 4 लाख 38 हजार बताई है। 

कितने पढ़े-लिखे हैं अवध ओझा?
साल 2000 में अवध ओझा ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से लॉ में ग्रेजुएशन की थी। अवध ओझा के पास ग्रेटर नोएडा में दो फ्लैट हैं, उनकी पत्नी के नाम लखनऊ, हरिद्वार और वजीराबाद में घर हैं। उनके पास करीब 1.4 करोड़ की अचल संपत्ति है। उनकी पत्नी 1.6 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं। 

 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap