logo

ट्रेंडिंग:

बिहार में BJP की बड़ी बैठक, टिकट के दावेदारों पर हुआ मंथन

बिहार बीजेपी ने चुनाव से जुड़ी बड़ी बैठक की है। इसमें टिकट के दावेदारों पर मंथन हुआ। संगठन से जुड़े लोगों से फीडबैक लिया गया। चुनावी रणनीति के हिसाब से जनता तक सरकारी योजनाओं को पहुंचाने पर जोर दिया गया।

Bihar BJP.

बिहार में बीजेपी की बड़ी बैठक। (AI generated image)

संजय सिंह, पटना। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। पटना में उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आवास पर दो दिवसीय जिला कोर कमेटी की बैठक हुई। इसमें 26 जिलों के जिलाध्यक्ष, विधानसभा प्रभारी समेत अन्य नेता पहुंचे। बैठक में हर जिले से जुड़े करीब 16 सवाल पूछे गए। इसके सहारे संभावित उम्मीदवारों का फीडबैक, चुनावी रणनीति और बूथ स्तर पर तैयारियों का जायजा लिया गया। नेताओं को 20 से 25 मिनट का समय मिला। सुबह शुरू हुई बैठक लगभग साढ़े छह घंटे तक चली। 

गृह मंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश का करें पालन

बैठक में मौजूद नेताओं से कहा गया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जो निर्देश दिए हैं उसका हर हाल में पालन करें। राज्य और केंद्र सरकार द्वारा जो विकास के कार्य किए गए हैं, या किए जा रहे हैं, उसकी जानकारी आमलोगों को दें। सरकार ने अलग-अलग उम्र के लोगों के लिए योजनाएं शुरू की है। उम्र को देखकर ही लोगों को योजनाओं के संबंध में बताएं। चुनावी मौसम में विरोधियों द्वारा भ्रम या अफवाह फैलाई जाएगी। इनका जोरदार तरीके से खंडन करना है। 

 

यह भी पढ़ें: शादी के बाद गोत्र बदलता है, महिला की संपत्ति पर ससुराल का हक: SC

बैठक में कौन-कौन पहुंचा?

इस बैठक में पार्टी के कोर ग्रुप के नेता मौजूद थे। बैठक के दौरान पूरी शांति बनी रही। सबसे अधिक सवाल प्रदेश अध्यक्ष से पूछा गया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व विजय सिन्हा, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, सांसद संजय जायसवाल, बिहार के सह प्रभारी दीपक प्रकाश, क्षेत्रीय संगठन मंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी और संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया मौजूद थे। 

26 संगठनात्मक जिलों की हुई बैठक

पहले दिन 26 संगठनात्मक जिलों की बैठक हुई। इस बैठक में पूर्वी बिहार, सीमांचल, कोसी, मिथिलांचल समेत अन्य क्षेत्र के नेताओं ने हिस्सा लिया। जिला प्रभारी, क्षेत्रीय प्रभारी, जिला अध्यक्ष और संगठन से जुड़े लोगों ने बेबाकी से अपनी राय रखी। सभी को बोलने का मौका मिला। मैराथन बैठक में हर जिले के कोर कमिटी का नब्ज टटोलने का प्रयास किया गया। 

 

यह भी पढ़ें: '117 से घटकर 50 हुआ, आगे 35 होगा', GST में कटौती का संकेत दे गए PM?

 

भाजपा के कई विधायकों के खिलाफ पार्टी के जिला संगठन से जुड़े पदाधिकारियों ने हवा खिलाफ होने का फीडबैक दिया। संगठन को चुनाव लड़ने की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ताओं के नाम भी गिनाए। बहरहाल दो दिवसीय बैठक के बाद संभावित प्रत्याशियों के नामों को दिल्ली भेजा जाएगा। उम्मीदवारों के नाम फाइनल होने पर दिल्ली से जारी होंगे। टिकट की उम्मीद लगाए नेता पटना से दिल्ली भागदौड़ में जुटे हैं।

 

 

 

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap