LIVE NOW
बिहार LIVE: 5 बजे तक 67.14% मतदान, नवादा में दो गुटों में झड़प
बिहार में दूसरे और आखिरी चरण में 122 सीटों पर वोटिंग हो रही है। दूसरे चरण में 20 जिलों वोटिंग होगी। दूसरे चरण में 1,302 उम्मीदवार मैदान में हैं।

बिहार में 122 सीटों पर होगी वोटिंग। (Photo Credit: Khabargaon)
बिहार में दूसरे और आखिरी चरण के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं। दूसरे चरण में 20 जिलों की 122 सीटों पर वोटिंग हो रही है। इसमें 1,302 कैंडिडेट मैदान में हैं। वोटिंग का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक है। हालांकि, कुछ-कुछ जगहों पर सुरक्षा कारणों के चलते वोटिंग पहले खत्म हो जाएगी। इस चरण में नीतीश सरकार के आधे दर्जन मंत्रियों की किस्मत का फैसला भी होना है।
एनडीए और विपक्षी इंडिया ब्लॉक, दोनों के लिए ही यह चरण इसलिए अहम है, क्योंकि जिन सीटों पर वोटिंग हो रही है, वहां जातिगत समीकरण काफी जटिल हैं। इतना ही नहीं, जिन जिलों में वोट पड़ रहे हैं, उनमें से ज्यादातर सीमांचल में आते हैं, जहां मुस्लिम आबादी ज्यादा है।
- कहां-कहां होगी वोटिंग: 20 जिलों की 122 सीटों पर वोटिंग हो रही है। ये सीटें सीमांचल, तिरहुत, मगध, शाहबाद, कोसी और मिथिलांचल में आती हैं।
- किन जिलों में वोटिंग: पूर्वी और पश्चिमी चंपारण के अलावा मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, गया, औरंगाबाद, जहानाबाद, अरवल, जमुई, नवादा, रोहताश और कैमूर में वोटिंग होगी।
- वोटिंग का समय क्या: सुबह 7 से शाम 6 बजे तक। हालांकि, सुरक्षा कारणों के चलते 7 सीटों- चैनपुर, गोविंदपुर, राजौली, जमुई, सिकंदरा, चकाई और झाझा में 5 बजे तक वोटिंग होगी। गया, औरंगाबाद, बांका और रोहताश के 1,202 पोलिंग बूथ पर भी 5 बजे तक ही वोट डाले जाएंगे।
- कितने उम्मीदवार मैदान में: दूसरे चरण में कुल 1,302 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 1,165 पुरुष और 136 महिलाएं हैं। एक ट्रांसजेंडर उम्मीदवार भी है। ज्यादातर सीटों पर एनडीए और महागठबंधन में ही मुकाबला है।
- कितने वोटर्स डालेंगे वोट: दूसरे चरण में कुल 3.70 करोड़ वोटर्स हैं, जिनमें 1.74 करोड़ महिलाएं हैं। 2.28 करोड़ वोटर्स की उम्र 30 से 60 साल है। सिर्फ 7.69 लाख वोटर्स ही 18 से 19 साल के हैं। वोटिंग के लिए 45,399 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।
बिहार चुनाव से जुड़ी पल-पल की अपडेट जानें:-
Live Updates
November 11, 17:41
5 बजे तक 67.14 प्रतिशत वोटिंग हुई
बिहार में 5 बजे तक 67.14 प्रतिशत वोटिंग हुई।
https://twitter.com/ANI/status/1988217138893779255
November 11, 17:09
नवादा में दो गुटों के बीच झड़प
बिहार के नवादा जिले के वारिसलीगंज इलाके में मंगलवार को एक मतदान केंद्र के पास विभिन्न राजनीतिक दलों के समर्थकों के बीच मामूली झड़प हुई। नवादा के पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान ने कहा, 'मतदान केंद्र से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर विभिन्न राजनीतिक दलों के समर्थकों के बीच मामूली झड़प हुई। संबंधित अधिकारी और सुरक्षाकर्मी मौके पर मौजूद हैं और मामले की जांच कर रहे हैं। इलाके में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और मतदान सुचारू रूप से चल रहा है।'
November 11, 15:50
3 बजे तक 60.4 प्रतिशत वोटिंग
बिहार में दूसरे चरण में काफी जोर-शोर से वोटिंग हो रही है। इस चरण में 3 बजे तक 60 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग हो चुकी है। किशनगंज में सबसे ज्यादा वोटिंग हुई है।
https://twitter.com/ANI/status/1988188511258964257
November 11, 15:26
क्या बोले बिहार के डीजीपी
बिहार के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विनय कुमार ने मंगलवार को कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण के मतदान के मद्देनजर राज्य भर में पुलिस हाई अलर्ट पर है। उन्होंने कहा, 'हर जगह पुलिस बल मौजूद है। सभी अधिकारी गश्त कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होंगे। सोमवार को दिल्ली के लाल किले पर हुए कार विस्फोट के बाद राज्य ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। इस विस्फोट में आठ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। ऐसी किसी भी घटना को रोकने के लिए अंतर्राष्ट्रीय और अंतरराज्यीय सीमाओं को सील कर दिया गया है।'
November 11, 13:48
अररिया में भिड़े बीजेपी-कांग्रेस समर्थक
दूसरे और आखिरी चरण की वोटिंग के दौरान अररिया में एक पोलिंग बूथ पर कांग्रेस और बीजेपी समर्थकों के बीच हाथापाई हो गई। कांग्रेस समर्थकों ने बीजेपी समर्थकों पर कांग्रेस वोटर्स की पिटा करने का आरोप लगाया था।
#WATCH | Bihar: A scuffle broke out between Congress and BJP supporters at a polling booth in Araria today, during voting for the second and final phase of #BiharElection2025. Visuals from the spot.
— ANI (@ANI) November 11, 2025
Congress supporters alleged that BJP supporters called for beating up Congress… pic.twitter.com/kn2zAUT93n
November 11, 13:48
1 बजे तक लगभग 48 फीसदी वोटिंग
वोटिंग ने अब रफ्तार पकड़ ली है। दूसरे चरण में दोपहर 1 बजे तक 47.62% वोटिंग हो चुकी है। बांका, गया, जमुई और किशनगंज में 50 फीसदी से ज्यादा वोट पड़ चुके हैं।
मतदान प्रतिशत 01:00 AM
— Chief Electoral Officer, Bihar (@CEOBihar) November 11, 2025
दूसरा चरण, विधान सभा आम निर्वाचन 2025, बिहार@ECISVEEP pic.twitter.com/Z0C1X0XEdw
November 11, 13:20
दशरथ मांझी के बेटे ने क्या कहा?
'माउंटेन मेन' से मशहूर दशरथ राम मांझी के बेटे भागीरथ मांझी ने अत्रि विधानसभा के पोलिंग बूथ पर वो़ डाला। उन्होंने कहा, 'यहां अस्पतालों में कोई डॉक्टर नहीं हैं। डॉक्टर सिर्फ 12 बजे तक रहते हैं और फिर अपने घर चले जाते हैं। इसलिए अगर रात में कोई मरीज है तो वह कहां जाए?'
VIDEO | Bihar: Bhagirath Manjhi, son of 'Mountain Man' Dashrath Manjhi, casts his vote at the Neema village polling booth in the Atri Assembly constituency and talks about the issues of his area.
— Press Trust of India (@PTI_News) November 11, 2025
He said, "There is no doctor in the hospital. The doctor stays only till 12 pm and… pic.twitter.com/ITxf29MFwh
November 11, 13:20
असली मुद्दे बनाम जुमला की लड़ाईः कांग्रेस
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि बिहार में असली मुद्दे बनाम जुमलों की लड़ाई है। उन्होंने कहा, 'हम असली मुद्दों पर चुनाव लड़ रहे हैं। आपने नरेंद्र मोदी और अमित शाह के भाषण सुने। चुनाव आयोग की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। रेफरी की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। रेफरी की भूमिका सवाल उठा रही है। राहुल गांधी ने सवाल उठाए। तेजस्वी यादव भी ऐसा कर रहे हैं। वहां कई संदिग्ध गतिविधियां हो रही हैं। लेकिन रेफरी चुप है। सरकार में सब चुप हैं।'
#WATCH | Delhi: On #BiharElection2025, Congress leader Pawan Khera says, "The fight in Bihar is that of real issues vs 'jumla'. We are contesting the polls on real issues. You heard the speeches of Narendra Modi and Amit Shah... The role of the Election Commission is very… pic.twitter.com/Nl30jWMZtr
— ANI (@ANI) November 11, 2025
November 11, 13:07
JDU दफ्तर पहुंचे सीएम नीतीश कुमार
बिहार में मंगलवार को दूसरे चरण की वोटिंग हो रही है। इस बीच सियासी हलचल भी तेज हो गई है। वोटिंग के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना में जेडीयू दफ्तर पहुंचे।
VIDEO | Patna: Bihar CM Nitish Kumar (@NitishKumar) visits JD(U) office in Patna amid second phase of Bihar Assembly elections.#BiharElections2025 #BiharElectionsWithPTI
— Press Trust of India (@PTI_News) November 11, 2025
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/G5C7AfYqOB
November 11, 11:45
11 बजे तक कितनी वोटिंग?
दूसरे चरण में रफ्तार के साथ वोटिंग हो रही है। चुनाव आयोग की वोटर टर्नआउट ऐप के मुताबिक, दूसरे चरण में 11 बजे तक 31.38% वोटिंग हो चुकी है।

November 11, 11:45
ई-रिक्शा से वोट डालने पहुंचे राजेश कुमार
बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार कुटुंबा सीट से तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं। कुटुंबा सीट पर भी दूसरे चरण में ही वोट डाले जा रहे हैं। राजेश कुमार अपने परिवार के साथ वोट डालने के लिए ई-रिक्शा से पोलिंग बूथ पहुंचे। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा, 'देश की अर्थव्यवस्था डीजल-पेट्रोल पर निर्भर है। डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ने से देश की अर्थव्यवस्था चरमरा रही है। हर कोई आवागमन के लिए वाहनों का इस्तेमाल करता है। लेकिन ई-रिक्शा जैसे छोटे परिवहन साधनों का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। इससे प्रदूषण पर भी लगाम लगेगी।'
#WATCH | Bihar Congress president Rajesh Ram says, "...The economy of the country depends on diesel-petrol. When the prices of diesel and petrol are rising, the country's economy is crumbling. Everyone uses vehicles to commute. But the small modes of transportation, like… https://t.co/6AyHoSwZsr pic.twitter.com/ALykdfSIxW
— ANI (@ANI) November 11, 2025
November 11, 11:09
नवादा में पोलिंग बूथ के पास झड़प
नवादा के वारीसलीगंज इलाके में बने पोलिंग बूथ से कुछ दूर ही राजनीतिक पार्टियों के कार्यकर्ताओं की झड़प हो गई है। नवादा के एसपी अभिनव धीमान ने बताया कि पोलिंग बूथ से लगभग 1.5 किलोमीटर दूर कई पार्टियों के समर्थक में छुटपुट झड़प हुई है। उन्होंने कहा कि स्थिति पर काबू पा लिया गया है।
STORY | Clash between supporters of different political parties near booth in Bihar's Nawada
— Press Trust of India (@PTI_News) November 11, 2025
A minor clash took place between supporters of different political parties near a booth in Warisaliganj area in Bihar's Nawada district during the final phase of voting on Tuesday.… pic.twitter.com/3xx1X8zgy5
November 11, 10:12
9 बजे कितनी वोटिंग?
चुनाव आयोग की वोटर टर्नआउट ऐप के मुताबिक, दूसरे चरण में सुबह 9 बजे तक 14.55% वोटिंग हो चुकी है। सबसे ज्यादा 15.97% वोटिंग गया जिले में हुई है। इसके बाद 15.81% वोटिंग किशनगंज और 15.77% जमुई में हुई है।
Assembly by-elections | Approximate voter turnout recorded till 9 am:
— ANI (@ANI) November 11, 2025
Nagrota (J&K) - 15.11%
Budgam (J&K) - 9.36%
Ghatsila (Jharkhand) - 17.33%
Dampa (Mizoram) - 18.38%
Nuapada (Odisha) - 14.99%
Tarn Taran (Punjab) - 10.32%
Anta (Rajasthan) - 14.09%
Jubilee Hills… pic.twitter.com/WuOauMSl8j
November 11, 08:45
पप्पू यादव ने डाला वोट
पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने वोट डाल दिया है। वोट डालने के बाद पप्पू यादव ने कहा, जब लोगों के अधिकारों का हनन होता है और नफरत व विनाश की राजनीति होती है, तो मुझे बहुत दुख होता है। मैं भ्रष्टाचार मुक्त भारत चाहता हूं।
VIDEO | Purnia: After casting his vote, Independent MP Pappu Yadav says, "This is the beauty of democracy, and we all must keep the country safe and build it through our decisions. When people’s rights are violated and politics of hate and destruction take place, it pains me. I… pic.twitter.com/IKJOpX7vLq
— Press Trust of India (@PTI_News) November 11, 2025
November 11, 08:29
नीतीश बोले- पहले मतदान, फिर जलपान
दूसरे चरण की वोटिंग हो रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी लोगों से वोट डालने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पहले मतदान, फिर जलपान।
लोकतंत्र में मतदान केवल हमारा अधिकार ही नहीं, दायित्व भी है।
— Nitish Kumar (@NitishKumar) November 11, 2025
आज बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान हो रहा है — सभी मतदाताओं से आग्रह है कि अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।
मतदान करें और दूसरों को भी प्रेरित करें।
पहले मतदान, फिर जलपान!
November 11, 07:04
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी मैदान में
दूसरे चरण में औरंगाबाद जिले की कुटुंबा सीट पर भी वोटिंग हो रही है। यहां से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार मैदान में हैं। राजेश कुमार 2015 से यहां से विधायक हैं और तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं। 2020 के चुनाव में राजेश कुमार ने 16,653 वोटों से जीत हासिल की थी।
November 11, 06:56
किन-किन सीटों पर होगी वोटिंग?
दूसरे चरण में 20 जिलों की 122 सीटों पर वोटिंग हो रही है। यहां देखिए लिस्ट:-

November 11, 06:56
नीतीश के कितने मंत्री मैदान में?
दूसरे चरण में नीतीश सरकार के आधा दर्जन से ज्यादा मंत्री मैदान में हैं। नीतीश सरकार में मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव सुपौल से, प्रेम कुमार गया से, रेणु देवी बेतिया से, नीरज कुमार सिंह बबलू छातापुर से, लेशी सिंह धमदाहा, शीला मंडल फुलपरास से और जमा खान चैनपुर से हैं।
November 11, 06:56
एनडीए के छोटे पार्टनर का इम्तिहान
दूसरे चरण में जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवामी मोर्चा (HAM) और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) की किस्मत का फैसला भी होना है। एनडीए में इन दोनों पार्टियों को 6-6 सीटें मिली हैं। HAM को मिली सभी 6 सीटों पर दूसरे चरण में वोटिंग हो रही है। इनमें से 4 पर अभी HAM का ही कब्जा है। वहीं, RLM को जो 6 सीटें मिली थीं, उनमें से 4 पर इस चरण में वोट डाले जा रहे हैं।
November 11, 06:56
किस गठबंधन से कितने उम्मीदवार?
एनडीए से बीजेपी के सबसे ज्यादा 53 उम्मीदवार दूसरे चरण में मैदान में हैं। जेडीयू के 44, एलजेपी (आर) के 15, HAM के 6 और RLM के 4 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, महागठबंधन से आरजेडी 71 और कांग्रेस 37 सीटों पर लड़ रही है। मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी 8, CPI-ML 6, सीपीआई 4 और सीपीएम 1 सीट पर मैदान में हैं।
November 11, 06:52
पहले चरण में 65% से ज्यादा वोटिंग
बिहार की 243 सीटों के लिए दो चरणों में चुनाव हो रहा है। पहले चरण में 121 सीटों के लिए 6 नवंबर को वोटिंग हुई थी। पहले चरण में 65 फीसदी से ज्यादा वोटिंग हुई थी। यह बिहार के इतिहास में सबसे ज्यादा है।
और पढ़ें
Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies
CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap


