भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। आदर्श नगर से राज कुमार भाटिया को उतारा गया है। बादली विधानसभा सीट से दीपक चौधरी को मौका मिलता है। रिठाला विधानसभा सीट से कुलवंत राणा को बीजेपी ने उतारा है।
नांगलोई विधानसभा सीट से मनोज शौकीन को मौका मिला है, मंगोलपुरी से राजकुमार चौहान मैदान में हैं। रोहिणी विधानसभा से विजेद्र गुप्ता और शालीमार बाग से रेखा गुप्ता को मौका मिला है। मॉडल टाउन से अशोक गोयल, करोल बाग से दुष्यंत कुमार गौतम, पटेल नगर से राज कुमार आनंद और जनकपुरी से आशीष सूद को मौका मिला है।
बिजवासन विधानसभा सीट से कैलाश गहलोत चुनाव लड़ेंगे। नई दिल्ली सीट से प्रवेश साहिब वर्मा, जंगपुरा से सरकार तरविंदर सिंह मारवाह को मौका मिला है। मालवीय नगर से सतीश उपाध्याय को मौका मिला है। आरके पुरम से अनिल शर्मा को मौका मिला है।
किस उम्मीदवार को कहां से मिला मौका?
महरौली से गजेंद्र यादव, छतरपुर से करतार सिंह तंवर, अंबेडकर नगर से खुशीराम चुनार को मौका मिला है। बीजेपी ने कालकाजी सीट से रमेश बिधूड़ी को उतारा है। बदरपुर से नारायण दत्त शर्मा को उतारा गया है। पटपड़गंज से रवींद्र सिंह नेगी मौका मिला है। विश्वासनगर से ओम प्रकाश शर्मा को मौका मिलेगा।
कृष्णा नगर विधानसभा सीट से अनिल गोयल, गांधी नगर से सरकार अरविंदर सिंह लवली और सीमापुरी से कुमारी रिंकू को मौका मिला है। रोहतास नगर से जितेद्र महाजन को मौका मिला है। घोंटा सीट से अजय महावर को बीजेपी ने उतारा है।
विधानसभा का नाम |
उम्मीदवार |
आदर्श नगर |
राज कुमार भाटिया |
बादली |
दीपक चौधरी |
रिठाला |
कुलवंत राणा |
नांगलोई जाट |
मनोज शौकीन |
मंगोलपुरी (SC) |
राजकुमार चौहान |
रोहिणी |
विजेंद्र गुप्ता |
शालीमार बाग |
रेखा गुप्ता |
मॉडल टाउन |
अशोक गोयल |
करोलबाग |
दुष्यंत कुमार गौतम |
पटेलनगर |
राजकुमार आनंद |
राजौरी गार्डन |
मनजिंदर सिंह सिरसा |
जनकपुरी |
आशीष सूद |
बिजवासन |
कैलाश गहलोत |
नई दिल्ली |
परवेश सिंह वर्मा |
जंगपुरा |
तरविंदर सिंह मारवाह |
मालवीयनगर |
सतीश उपाध्याय |
आरकेपुरम |
अनिल शर्मा |
छतरपुर |
करतार सिंह तंवर |
अंबेडकरनगर |
खुशीराम चुनार |
कालकाजी |
रमेश बिधूड़ी |
बदरपुर |
नारायण दत्त शर्मा |
पटपड़गंज |
रवींद्र सिंह नेगी |
विश्वासनगर |
ओम प्रकाश शर्मा |
कृष्णानगर |
अनिल गोयल |
गांधीनगर |
अरविंदर सिंह लवली |
सीमापुरी |
कुमारी रिंकू |
रोहतास नगर |
जितेंद्र महाजन |
घोंडा |
अजय महावर |
सीएम आतिशी, अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के सामने कौन?
अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में हैं। उनके खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने प्रवेश साहिब वर्मा को उतारा है। वह पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं। सीएम आतिशी कालकाजी सीट से चुनाव लड़ रही हैं, उनके खिलाफ बीजेपी ने चर्चित नेता रमेश बिधूड़ी को उतार दिया है। पटपड़गंज विधानसभा सीट से छोड़कर जंगपुरा से चुनाव लड़ रहे मनीष सिसोदिया के खिलाफ तरविंदर सिंह मारवाह को उतार दिया है।
कैलाश गहलोत की बीजेपी ने बदल दी सीट, अनिल वाजपेयी का टिकट कटा
बीजेपी ने गांधीनगर से मौजूदा विधायक अनिल वाजपेयी का टिकट काट दिया है। कैलाश गहलोत की सीट बदल दी गई है। उन्हें नजबफगढ़ की जगह बिजवासन सीट से उतारा गया है। कैलाश गहलोत अरविंद केजरीवाल के पूर्व सहयोगी रहे हैं और उनकी कैबिनेट में ट्रांसपोर्ट मंत्री भी रहे हैं। अब उन्होंने बीजेपी का हाथ थाम लिया है।