logo

मूड

घुसपैठियों पर भाजपा की पैनी नजर, चलाएगी अपनी 'D' पॉलिसी

झारखंड में पहले चरण की 43 सीटों पर आज सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान शुरू हो गया है। इस बीच गृह मंत्री अमित शाह ने हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर निशाना साधा।

Amit Shah said BJP will detect deport delete policy in Jharkhand

अमित शाह, Image Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

महिलाओं पर अपराध, जुर्म, घुसपैठ और करप्शन...विधानसभा चुनाव के बीच झारखंड में ये मुद्दे बहुत अहम बने हुए है। बढ़ते अपराधों से महिलाएं आक्रोशित हो रखी हैं तो वहीं भ्रष्टाचार गरीब जनता को गुस्सा दिला रहा है। जब राजनीतिक पार्टियां चुनाव प्रचार के लिए रैलियां करती है तो राज्य की जनता का गुस्सा दिख जाता है। चुनावी मौसम में झारखंड का वातावरण कैसा है, इसको लेकर गृह मंत्री अमित शाह कहते हैं कि पार्टी कार्यकर्ता से ज्यादा जुनून झारखंड की जनता में देखने को मिल रहा है। अमित शाह का दावा है कि इस बार राज्य में भाजपा अच्छे मार्जिन से सरकार बनाएगी। 

 

झारखंड में भाजपा की सरकार आने की कितनी संभावनाएं?
हिंदी मीडिया प्रभात खबर से विशेष बातचीत में अमित शाह ने दावा किया कि राज्य में स्पष्ट बहुमत से भाजपा की सरकार आएगी। उन्होंने माना कि अब तक की सबसे ज्यादा सीटें जीतनेवाली सरकार बीजेपी की बनेगी। बता दें कि पिछले चुनाव में भाजपा ने बिना किसी गठबंधन के चुनाव लड़ा था। हालांकि, इस बार आजसू, जदयू और लोजपा के साथ बीजेपी चुनावी मैदान में उतरी है, जिससे जीत की संभावना बढ़ती नजर आ रही है। झारखंड में 10 साल के काम के आधार पर भाजपा चुनाव लड़ रही हैं। 

 

हेंमत सरकार पर क्या बोले अमित शाह?
साक्षात्कार में अमित शाह ने हेमंत सरकार के पांच साल के कार्यकाल को  भ्रष्टाचार से जोड़ा और कहा कि सोरेन सरकार के कार्यकाल में ढेर सारे घोटाले हुए। मनरेगा में 1000 करोड़ का घोटाला हुआ, भूमि घोटाले से लेकर खनन घोटाला हुआ। हर क्षेत्र में इतने सारे घोटाले हुए कि सरकार पूरी तरह से चरमरा गई है। जनता के अंदर सोरेन सरकार को लेकर आक्रोश बना हुआ है। 

 

घुसपैठ के मुद्दे पर क्या बोले अमित शाह?
अमित शाह ने माना कि राज्य में घुसपैठ का मुद्दा बड़ा है। राज्य में आदिवासियों की जमीन को लूटा जा रहा है, जिससे उनकी आबादी कम हो रही है। इनके अधिकार भी खत्म हो रहे है। आए दिन घुसपैठ के मामले बढ़ने से आदिवासी समाज में आक्रोश बना हुआ है। भाजपा ने सबसे अधिक बांग्लादेशी घुसपैठियों का मुद्दा जोर-शोर से उठाया है और अमित शाह को विश्वास है कि इससे भाजपा को फायदा मिलेगा। दरअसल, बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में भी वादा किया है कि आदिवासी समुदाय के लिए जमनी हड़पने के मामले में कानून लेकर आएंगे। बीजेपी की डी नीति- डिटेक्ट, डिलीट और डिपोर्ट पर भी फोकस रहेगा। इस नीति के जरिए भाजपा पहले धुसपैठियों को आइडेंटिफाई करेगी और फिर मतदाता सूची से नाम से नाम डिलीट करेगी।

 

अगर भाजपा जीती तो कौन बनेगा CM? 

झारखंड में विधानसभा चुनाव में अगर भाजपा जीतते है तो मुख्यमंत्री कौन होगा, इस सवाल के जवाब में अमित शाह ने कहा कि 'अभी तक हमने मुख्यमंत्री तय नहीं किया है, चुनाव के बाद हमारे विधायक बैठेंगे और सुझाव देंगे। ये सुझाव पार्लियामेंट्री बोर्ड को भेजा जाएगा, जिसके बाद बोर्ड निर्णय लेगी। 


और पढ़ें