logo

ट्रेंडिंग:

चिरैया विधानसभा: RJD लगा पाएगी BJP के गढ़ में दांव?

चिरैया विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के लाल बाबू प्रसाद गुप्ता विधायक हैं। उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल के नेता लक्ष्मी नारायण प्रसाद यादव को हराया था। अब सियासी समीकरण क्या बन रहे हैं, आइए समझते हैं।

Chiraia

चिरैया विधानसभा सीट। (Photo Credit: Khabargaon)

पूर्वी चंपारण की चिरैया विधानसभा सीट भारतीय जनता पार्टी की गढ़ रही है। यह सीट साल 2010 में अस्तित्व में आई थी, जिसके बाद से लगातार भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों की ही जीत हुई। चिरैया विधानसभा सीट पर कुल मतदाताओं की संख्या 508987 है। यहां पुरुष मतदाताओं की संख्या 268201 है, वहीं 240786 महिला मतदाता हैं। थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 11 है। 

चिरैया विधानसभा तिरहुत संभाग का हिस्सा है। यह बिहार की सबसे पिछड़ी विधानसभाओं में से एक है। इस विधानसभा की सीट संख्या 20 है। यहां खराब सड़कें, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार बड़े मुद्दे हैं। क्षेत्र में बड़े कॉलेज नहीं हैं, जिसकी वजह से छात्रों को पढ़ाई के लिए बाहर जाना पड़ता है। ज्यादातर आबादी ग्रामीण है। 
 
यह सामान्य सीट हैं। यहां भूमिहार, राजपूत, ब्राह्मण और गैर यादव मतदाता अहम भूमिका निभाते हैं। यह सीट अस्तित्व में आने के बाद से ही बीजेपी के लिए सुरक्षित सीट रही है। 

यह भी पढ़ें: बाजपट्टी विधानसभा सीटः JDU की होगी वापसी या RJD दोहराएगी अपनी जीत?

अब कैसे समीकरण बन रहे हैं?

बीजेपी एक बार फिर से लाल बाबू प्रसाद गुप्ता को उतार सकती है। वह साल 2015 से ही इस विधानसभा सीट से विधायक हैं। तीसरे चुनाव में भी वह पूरे दम-खम के साथ विधानसभा में उतर रहे हैं। जन सुराज पार्टी की ओर से तारिक अनवर टिकट हासिल करने की कोशिश में जुटे हैं। लक्ष्मी नारायण यादव यहां से दमखम लगा रहे हैं। आरजेडी उन पर भरोसा जता रही है। 

2020 में कैसे हुए थे चुनाव?

2020 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी लाल बाबू प्रसाद गुप्ता को 62904 वोट पड़े थे। 37 प्रतिशत वोटों बीजेपी प्रत्याशी को बढ़त मिली थी। आरजेडी के अच्छे लाल यादव को 46030 वोट पड़े थे। 16874 वोटों से लाल बाबू ने जीत हासिल की थी। निर्दलीय प्रत्याशी लक्ष्मी नारायण प्रसाद यादव तीसरे नंबर पर थे। 16395 वोट पड़े थे। 

यह भी पढ़ें: वाल्मीकि नगर विधानसभा: धीरेंद्र सिंह का जलवा कायम रहेगा या होगा बदलाव?

विधायक का परिचय 

लाल बाबू प्रसाद गुप्ता, पूर्वी चंपारण के बखरी गांव के रहने वाले हैं। वह साल 2015 से चिरैया के विधायक हैं। लाल बाबू प्रसाद ने साल 2020 में अपनी संपत्ति 6895000 रुपये घोषित की थी। साल 2013 के उपचुनाव में भी उन्होंने अपनी संपत्ति 67 लाख बताई थी। वह खुदरा व्यापार और खेती से जुड़े रहे हैं। उन पर कोई आपराधिक केस नहीं है। 

सीट का इतिहास 

साल 2010 के चुनाव में इस विधानसभा सीट से अवनीश कुमार सिंह चुनाव जीते थे। उन्होंने इस नई गठित सीट से राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार लक्ष्मी नारायण प्रसाद यादव को शिकस्त दी थी। साल 2015 के चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी लाल बाबू प्रसाद गुप्ता विजयी हुए। बीजेपी के लाल बाबू प्रसाद गुप्ता को 62831 वोट मिले थे, वहीं आरजेडी के लक्ष्मी नारायण प्रसाद यादव को कुल 58457 वोट पड़े थे। 

 2020 के चुनाव में भी उन्हें ही जीत मिली। 

  • 2010 विधानसभा चुनाव: अवनीश कुमार सिंह, बीजेपी
  • 2015 विधानसभा चुनाव: लाल बाबू प्रसाद गुप्ता, बीजेपी
  • 2020 विधानसभा चुनाव: लाल बाबू प्रसाद गुप्ता, बीजेपी

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap