logo

मूड

BJP पर कन्हैया कुमार का कटाक्ष, फडणवीस की पत्नी पर दिया विवादित बयान

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बुधवार को कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने चुनावी रैली की। इस दौरान कन्हैया ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधा।

Maharashtra Assembly Elections 2024

कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार, Image Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

Maharashtra Assembly Election 2024: 20 नवंबर को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर मतदान किए जाएंगे। इसके मद्देनजर कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने बुधवार को नागपुर में एक चुनावी रैली की। इस दौरान उनके दिए एक भाषण से विवाद खड़ा हो गया है। 

 

दरअसल, कन्हैया ने अपने भाषण के दौरान महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के परिवार के सदस्यों की हरकतों पर सवाल उठाए। कन्हैया ने भाजपा के 'धर्म युद्ध' पर भी कटाक्ष किया। कुमार ने कहा कि भाजपा नेताओं के परिवार के सदस्यों को भी इस लड़ाई में हिस्सा लेना चाहिए। 

 

उपमुख्यमंत्री की पत्नी रील बना रही हों, जबकि हम...

फडणवीस पर कटाक्ष करते हुए कुमार ने कहा,'अगर कोई नेता कहता है कि वे 'धर्म' के लिए लड़ते हैं, तो आपको उनसे बस एक बात पूछनी चाहिए कि अगर वे 'धर्म' के लिए लड़ना चाहते हैं, तो क्या उनके बच्चे भी इस लड़ाई में खड़े होंगे? या वे ऑक्सफोर्ड और कैम्ब्रिज में पढ़ेंगे? ऐसा नहीं होना चाहिए कि उपमुख्यमंत्री की पत्नी रील बना रही हों, जबकि हम 'धर्म' के लिए लड़ रहे हों।'

 

महायुति सरकार पर बोला हमला

इससे पहले कन्हैया ने धारावी में दिए एक भाषण में भी महायुति सरकार पर हमला बोला था। कन्हैया ने कहा कि महायुति की नजर जनता की संपत्ति पर है इसलिए इन पर भरोसा मत करना। कन्हैया ने कहा, 'मैं पहले भी धारावी आ चुका हूं और जो मैंने पहले कहा था वही कह रहा हूं कि महाराष्ट्र में शिवसेना तोड़ दी गई, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी तोड़ दी गई, कांग्रेस के कई सारे नेता जिनको बीजेपी चोर रहा करती थी, वह सब भाजपा में शामिल हो गए हैं। यह सारे लोग इसलिए इकट्टा हुए हैं क्योंकि धारावी के लोगों की जमीन, उनके घर और उनके बिजनेस पर महायुति की नजर है। 

 

महाराष्ट्र के साथ गद्दारी

कन्हैया कुमार ने आगे कहा कि जिन लोगों ने महाराष्ट्र के साथ गद्दारी की है, महाराष्ट्र की संस्कृति और स्वाभिमान के साथ गद्दारी की है, जिनकी नजर जनता की संपत्ति पर है उनको जनता जवाब देगी. जवाब जब देंगे तो याद रखिएगा, जैसे-जैसे घर बनाने के लिए ईंट की जरूरत होती है वैसे ही सरकार बनाने के लिए आमदार की जरूरत होती है।


और पढ़ें