logo

ट्रेंडिंग:

'BJP-AAP' के खिलाफ कांग्रेस की 'चार्जशीट' तैयार, आपने पढ़ी क्या?

दिल्ली में आम आदमी पार्टी के खिलाफ बीजेपी ने भी हाल ही में एक 'चुनावी चार्जशीट' तैयार की थी। बीजेपी ने केजरीवाल सरकार की खामियां गिनवाई थीं। अब कांग्रेस ने भी ऐसा ही किया है।

Rahul Gandhi and Mallikarjun Kharge

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और अध्यक्ष मल्लिकार्जन खड़गे। (तस्वीर-PTI)

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की 'चुनावी चार्जशीट' पेश होने के बाद अब कांग्रेस ने भी एक चार्जशीट तैयार कर ली है। इस चार्जशीट में आम आदमी पार्टी (AAP) और भाजपा दोनों दलों को घेरने की कोशिश की गई है। कांग्रेस का कहना है कि दोनों दलों के 'कारनामे काले हैं', इसलिए केंद्र शासित प्रदेश की जनता, कांग्रेस पर भरोसा करे।

कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाया है कि दिल्ली के मौजूदा हाल के लिए आम आदमी पार्टी और बीजेपी, दोनों दल दोषी हैं। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अपनी चुनावी चार्जशीट का नाम 'मौका-मौका, हर बार धोखा' शीर्षक दिया है।

 

कांग्रेस की 'चार्जशीट' में है क्या?
कांग्रेस नेता अजय माकन ने कहा है कि यह चार्जशीट दिल्ली और केंद्र सरकार के 'काले कारनामों' के बारे में है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार एक-दूसरे पर आरोप लगाती रहती हैं, जबकि परेशान जनता होती है, जो इन दोनों के बीच फंसी है। अजय माकन ने कहा कि इन दोनों सरकारों ने बीते कई वर्षों में दिल्ली को नफरत का बाजार बना दिया है। आइए, चार्जशीट की कुछ अहम बातें पढ़ लेते हैं- 

- यहां बेटियां सुरक्षित नहीं हैं और दिल्ली को बनाने वाले लोगों के सम्मान से लगातार समझौता किया गया है।
- कोरोना में लाशों का अंबार लगा रहा, सेंट्र विस्टा-शीशमहल पर पैसे खर्च हुए।
- राशन कार्ड नहीं बने, जनगणना से इनकार, दिल्ली झेल रही है मार।
- झुग्गियों पर बुलडोजर चला, 280000 लोगों को बेघर किया गया
- 30 प्रतिशत डॉक्टर नहीं हैं, 10250 करोड़ रुपयों की किल्लत से जूझ रहे अस्पताल
- 56000 EWS की सीटें खाली हैं, स्कूलों में टीचर नहीं हैं।
- बारिश में सड़कें डूब जाती हैं, 2 महीनों में 30 मौतें हुईं।
- 231481 घरों के 500 करोड़ रुपये से अपना चेहरा चमकाया गया
- 10 साल में यमुना साफ नहीं हो पाई।
- सरकार के 3652 दिन बीत गए, जन लोकपाल भूल गए
-  लंदन नहीं बना पाए, प्रदूषण में नंबर 1 बना गए, कचरे का पहाड़ और 213 फीट का गड्ढा तैयार।
- दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ बढ़ता अपराध

कांग्रेस के तर्क क्या हैं?
कांग्रेस नेता अजय माकन ने दावा किया है कि कोरोना काल के वक्त लोगों को अपने परिजनों की लाश के लिए इंतजार करना पड़ा। दिल्ली में ऑक्सीजन, आईसीयू की कमी थी। उस समय दिल्ली सरकार अस्पताल बनाने के बजाय 'शीशमहल' बनाने में पैसे खर्च कर रही थी, वहीं भाजपा की सरकार सेंट्रल विस्टा बना रही थी।'

अजय माकन ने कहा, 'आज दिल्ली के अंदर बुजुर्गों को पेंशन पाने में दिक्कत आती है। नए राशन कार्ड बनने बंद हो गए हैं। जो पुराने हैं, उन्हें खत्म किया जा रहा है। यह दिल्ली की सबसे बड़ी समस्या है।'

कांग्रेस की AAP-BJP के खिलाफ चार्जशीट।

कांग्रेस नेता अजय माकन ने कहा, 'दिल्ली की जनता ने बहुत उम्मीद के साथ इन दोनों सरकारों को चुना था, लेकिन उन्हें इन वर्षों में झूठे वादों के साथ सिर्फ धोखा मिला। दिल्ली में 15 साल कांग्रेस की सरकार रही। उस समय दिल्ली ने नए आयाम गढ़े। चाहे विकास हो या सामाजिक क्षेत्र। हमारी सरकार ने गरीब, महिला, युवा समेत हर वर्ग के लिए काम किए।

Related Topic:

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap