logo

मूड

दिल्ली में कांग्रेस की एक और लिस्ट जारी, AAP विधायक को मिला टिकट

कांग्रेस ने ओखला से पूर्व विधायक आसिफ मोहम्मद खान की बेटी अरीबा खान को आम आदमी पार्टी के अमानतुल्लाह खान के खिलाफ उतारा है।

delhi Congress Candidate List

कांग्रेस की तीसरी लिस्ट जारी। Photo credit- PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए कांग्रेस ने मंगलवार को 15 और उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी। पार्टी की तरफ से 15 प्रत्याशियों की एक लिस्ट जारी की गई है। इस लिस्ट में कांग्रेस ने गोकलपुर से अपना उम्मीदवार बदल दिया है और ईश्वर बागड़ी को उम्मीदवार बनाया गया है।

 

कांग्रेस ने ओखला से पूर्व विधायक आसिफ मोहम्मद खान की बेटी अरीबा खान को आम आदमी पार्टी के अमानतुल्लाह खान के खिलाफ उतारा है। अरीबा खान वर्तमान में कांग्रेस के टिकट पर निगम पार्षद हैं। बीजेपी ने ओखला से मनीष चौधरी को टिकट दिया है।

 

मुंडका से धर्मपाल लाकड़ा को टिकट

 

कांग्रेस ने मुंडका विधानसभा सीट पर धर्मपाल लाकड़ा को टिकट दिया है। धर्मपाल लाकड़ा वर्तमान में आम आदमी पार्टी के मुंडका से विधायक हैं, लेकिन पार्टी ने इस बार उनका टिकट काट दिया था। वहीं, किराड़ी से राजेश गुप्ता, मॉडल टाउन से कुंवर करण सिंह, पटेल नगर से कृष्णा तीरथ, हरि नगर से प्रेम शर्मा और जनकपुरी से हरबनी कौर को उम्मीदवार बनाया है।

 

इसके अलावा, विकासपुरी विधानसभा क्षेत्र से जीतेंद्र सोलंकी, नजफगढ़ से सुषमा यादव, पालम से मांगे राम और आरके पुरम से विशेष टोकस को टिकट मिला है। विश्वास नगर से राजीव चौधरी, गांधी नगर से कमल अरोड़ा, शाहदरा से जगजीत सिंह और घोंडा से भीष्म शर्मा पर कांग्रेस ने भरोसा जताया है।

 

बता दें कि कांग्रेस अबतक दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से कुल 62 उम्मीदवारों के नाम जारी कर चुकी है। माना जा रहा है कि आने वाले दिलों में पार्टी बचे हुए आठ और नामों की घोषणा कर देगी। 


और पढ़ें