logo

मूड

दिल्ली विधानसभाः क्या कोंडली में सूखा खत्म कर पाएगी BJP?

दिल्ली की कोंडली सीट ऐसी है, जहां बीजेपी आजतक एक भी विधानसभा चुनाव नहीं जीत सकी है। ऐसे में समझते हैं कि कोंडली विधानसभा में क्या है सियासी समीकरण?

kondli vidhan sabha

कोंडली विधानसभा, Photo Credit: Khabargaon

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

कोंडली विधानसभा पूर्वी दिल्ली लोकसभा के अंतर्गत आती है। 2008 में परिसीमन के बाद गठन हुआ था। पूर्वी दिल्ली में पड़ने वाली कोंडली विधानसभा सीट उत्तर प्रदेश सीमा के पास है। कोंडली का इलाका ट्रांस-यमुना इलाके के बाहर आता है। कोंडली को होलसेल मार्केट के लिए जाना जाता है।

इस बार कौन-कौन मैदान में?

आम आदमी पार्टी ने इस बार भी मौजूदा विधायक कुलदीप कुमार पर ही भरोसा जताया है। बीजेपी ने प्रियंका गौतम तो कांग्रेस ने अक्षय कुमार को टिकट दिया है।

कोंडली में क्या हैं मुद्दे?

कोंडली विधानसभा की सबसे बड़ी परेशानियों में से एक सड़कों पर अवैध अतिक्रमण है। इसे लेकर यहां के लोग परेशान रहते हैं। इसके अलावा गंदगी और सड़कों की खराब हालत भी यहां की बड़ी समस्याएं हैं। कोंडली में पार्किंग की समस्या भी लोगों को परेशान करती है।

 

ये भी पढ़ें-- दिल्ली विधानसभा चुनावः बदरपुर सीट पर BJP को कितनी टक्कर दे पाएगी AAP?

2020 में क्या हुआ था?

2020 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार कुलदीप कुमार ने 68,348 वोट पाकर जीत हासिल की थी। बीजेपी उम्मीदवार राज कुमार को 50,441 वोट मिले थे। कांग्रेस उम्मीदवार अमरीश सिंह गौतम को महज 5,861 वोट मिले थे।

क्या है इसका इतिहास?

2008 में जब यहां पहली बार विधानसभा चुनाव हुआ था, तब कांग्रेस उम्मीदवार अमरीश सिंह गौतम ने जीत हासिल की थी। इसके बाद 2013 और 2015 के चुनाव में आम आदमी पार्टी के मनोज कुमार यहां से जीतकर विधायक बने। 2020 के चुनाव में आम आदमी पार्टी के कुलदीप कुमार ने यहां से चुनाव जीता था।


और पढ़ें