logo

मूड

दिल्ली: मंथन पर मंथन, अब तक क्यों नहीं आई BJP की दूसरी चुनावी लिस्ट?

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर भाजपा अपनी दूसरी लिस्ट जल्द ही जारी करने वाली है। इसमें बचे हुए 41 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा होगी।

Delhi election 2025 BJP Second LIST

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025, Photo Credit: X/@JPNadda

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

Delhi Election 2025: दिल्ली की 70 विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने 29 उम्मीदवारों का चुनावी टिकट दे दिया है। इसके बाद 10 जनवरी को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी जिसमें बचे हुए 41 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा होगी। बता दें कि बीजेपी ने अब तक चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र साझा नहीं किया है। हालांकि, दिल्ली चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र लगभग तैयार हो चुका है और जल्द ही इसे मंजूरी के लिए राष्ट्रीय नेतृत्व को भेजा जाएगा। दिल्ली बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि घोषणापत्र अगले कुछ दिनों में घोषित होने की संभावना है।

 

बीजेपी पार्टी ने अब तक 70 विधानसभा सीटों में से 29 पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इसके प्रमुख उम्मीदवारों में प्रवेश सिंह वर्मा (नई दिल्ली), कल्याश गहलोत (बिजवासन), सतीश उपाध्याय (मालवीय नगर) और अरविंदर सिंह लवली (गांधी नगर) शामिल हैं।

 

चुनावी तैयारियों का जायजा लेंगे जेपी नड्डा

इस बीच, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार को पार्टी की दिल्ली इकाई की चुनावी तैयारियों का जायजा लेने वाले हैं। वह राज्य चुनाव समिति और अन्य चुनाव समितियों के साथ बैठक करेंगे।दिल्ली भाजपा के एक शीर्ष पदाधिकारी ने कहा, 'भाजपा अध्यक्ष चुनाव समिति और अन्य चुनाव समितियों के साथ बैठक करेंगे, जिसमें अब तक के प्रचार अभियान की दिशा और जमीनी स्तर की प्रतिक्रिया की समीक्षा की जाएगी।' 

 

25 साल से अधिक समय से दिल्ली की सत्ता में वापसी की उम्मीद लगाए बैठी भाजपा स्थानीय नेतृत्व की कमी और आंतरिक गुटबाजी के कारण मुश्किल में फंसती दिख रही है। 

इसके अलावा, सत्तारूढ़ आप और कांग्रेस ने महिलाओं के लिए मासिक भत्ते जैसे चुनावी वादे किए हैं। कांग्रेस ने दिल्ली में सत्ता में आने पर 25 लाख रुपये की स्वास्थ्य बीमा योजना का भी वादा किया है।

भाजपा के लिए कुछ उम्मीदें

इस साल भाजपा के लिए कुछ उम्मीदें हैं क्योंकि पार्टी दिल्ली में जीतने के लिए वही रणनीति अपनाने की योजना बना रही है जो उसने हरियाणा और महाराष्ट्र में अपनाई थी। विभिन्न मुख्यमंत्रियों के समर्थन और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के समर्थन ने भी इसके आधार को मजबूत करने में मदद की है। बता दें कि 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा के लिए चुनाव 5 फरवरी को होंगे। मतों की गिनती 8 फरवरी को होगी।


और पढ़ें