logo

ट्रेंडिंग:

दागी, कर्जदार, पढ़ाकू और क्रिमिनल केस, दिल्ली के विधायकों का लेखा-जोखा

दिल्ली के मौजूदा विधायकों की औसत संपत्ति 12.75 करोड़ रुपये की है। 55 फीसदी से ज्यादा विधायकों पर गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

Atishi and Arvind Kejriwal

दिल्ली की सीएम आतिशी और AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल। (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

दिल्ली में विधानसभा चुनावों की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। केंद्र शासित प्रदेश की 70 विधानसभा सीटों में से 62 सीटों पर आम आदमी पार्टी (AAP) के ही विधायक हैं। बाकी के 8 विधायक भारतीय जनता पार्टी (BJP) के हैं। चुनावों से पहले हुए दल-बदल में ये आंकड़े बदले हैं। 

पटेल नगर, सीमा पुरी, बदरपुर, छतरपुर  और नजफगढ़ विधानसभा रिक्त है। दिल्ली में अभी AAP के पास 58 सीटें, बीजेपी के पास 7 सीटें, 5 रिक्त सीटें हैं। ज्यादातर विधायक, चुनावी समर में एक बार फिर कूद पड़े हैं। विधानसभा में आइए जानते हैं विधायकों का लेखा-जोखा क्या है। 

कितने विधायकों पर क्रिमिनल केस?
दिल्ली के 65 में 43 विधायक ऐसे हैं, जिन पर क्रिमिनल केस दर्ज है। 66 प्रतिशत विधायकों पर दिल्ली में केस दर्ज है। 

कितनों पर गंभीर आपराधिक केस?
दिल्ली के 36 विधायक ऐसे हैं, जिन पर गंभीर आपराधिक केस दर्ज हैं। यह कुल विधायकों का 55 फीसदी हिस्सा है।


कितने विधायकों पर हत्या की कोशिश के केस?
1 विधायक ने अपने हलफनामे में कहा है कि उस पर हत्या की कोशिश के केस दर्ज हैं। 

महिला उत्पीड़न में कितनों पर आरोप?
13 विधायक ऐसे हैं, जिन पर महिलाओं के उत्पीड़न सबंधी मुकदमे चल रहे हैं। 13 में 1 मौजूदा विधायक ने अपने ऊपर रेप का मुकदमा घोषित किया है। 


कितने विधायकों पर गंभीर मुकदमे?
AAP के 58 में से 32 विधायक ऐसे हैं जिनके ऊपर आपराधिक मामले दर्ज हैं। BJP के 4 विधायकों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। जिन मामलों में 5 साल या उससे ज्यादा की सजा हो, गैर जमानती अपराध हो, सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाने संबंधी आरोप हों, हमला हत्या, अपहरण जैसे मामले हों उन्हें गंभीर अपराध के अंतर्गत रखा गया है। लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 8, भ्रष्टाचार और महिला-बच्चों से संबंधित अपराधों को भी गंभीर अपराध माना जाता है। 

दिल्ली में कितने अरबपती उम्मीदवार?
65 में से सिर्फ 1 विधायक अरबपति है।

कितनी संपत्ति है?
विधायकों की कुल संपत्ति 829 करोड़ रुपये के आसपास है। AAP के 58 विधायकों की कुल संपत्ति 777.02 करोड़ हैं, वहीं बीजेपी के 7 वर्तमान विधायकों की कुल संपत्ति 52.18 करोड़ हैं। विधायकों की औसतन संपत्ति 12.75 करोड़ है। AAP के 58 विधायकों की औसत संपत्ति 13.29 करोड़ रुपये की है, वहीं बीजेपी के 7 विधायकों की औसतन संपत्ति 7.45 करोड़ रुपये है।

सबसे धनी विधायक कौन से हैं?
धर्मपाल लाकड़ा मुंडका विधानसभा सीट से विधायक हैं। वह आम आदमी पार्टी के सदस्य हैं। उनके पास 292 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है। दूसरे नंबर पर प्रमिला टोकस हैं। वह आरके पुरम से विधायक हैं और उनके पास 80 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है। ए धनवती चंदेला भी AAP की नेता हैं। उनकी कुल संपत्ति 56 करोड़ से ज्यादा है। उन्हें आम आदमी पार्टी ने इस बार टिक नहीं दिया है। 

सबसे गरीब उम्मीदवार कौन?
राखी बिड़ला मंगोलपुरी से विधायक हैं। उनके पास सिर्फ 76 हजार रुपये 2020 में थे। दुर्गेश पाठक के पास 6 लाख और संजीव झा के पास 10 लाख रुपये की संपत्ति है। 


सबसे कर्जदार विधायक कौन से हैं?
राज कुमार ढिल्लों हरि नगर से AAP विधायक हैं। उन पर 19 करोड़ रुपये से ज्यादा का कर्ज है। आरके पुरम की विधायक प्रमिला टोकस पर 11 करोड़ रुपये से ज्यादा का कर्ज है। मुंडका से AAP विधायक धर्मपाल लाकड़ा पर 6 करोड़  से ज्यादा का कर्ज है। 

कितने पढ़े लिखे हैं दिल्ली के विधायक?
दिल्ली के 23 विधायक 8वीं और 12वीं तक पढ़े हैं। 38 विधायकों की शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन घोषित की है। 4 विधायक डिप्लोमा होल्डर हैं। 


महिला विधायकों की संख्या?
दिल्ली में महिला विधायकों की संख्या 8 है। दिल्ली की मुख्यमंत्री भी महिला ही हैं। सीएम आतिशी ने अपनी संपत्ति 1 करोड़ से ज्यादा घोषित की है। 

Related Topic:

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap