logo

मूड

मॉडल टाउन विधानसभा: AAP का गढ़, क्या BJP लगा पाएगी सेंध?

दिल्ली विधानसभा सीट के सियासी समीकरण क्या हैं, कौन से मुद्दे हावी हैं, पढ़ें इस विधानसभा के बारे में सबकुछ।

Model Town Vidhan Sabha

मॉडल टाउन विधानसभा। (Photo Credit: Khabargaon)

दिल्ली की मॉडल टाउन विधानसभा, सबसे प्रगतिशील विधानसभाओं में से एक है। इस विधानसभा की सीट संख्या 18 है। यह विधानसभा चांदनी चौक लोकसभा के अंतर्गत आती है। यह दिल्ली के सबसे पॉश इलाकों में शामिल है।

 

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के चर्चित नेता कपिल मिश्रा, इसी विधानसभा से चुनाव लड़े थे लेकिन उन्हें करारी हार मिली थी। अभी इस सीट से विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी हैं। 

मॉडल टाउन विधानसभा में तीन वार्ड हैं। मॉडल टाउन 1, मॉडल टाउन 2 और मॉडल टाउन 3। 

क्या है सीट का इतिहास?
साल 1993 में यह विधानसभा सीट अस्तित्व में आई थी। तब छतरी लाल गोयल बीजेपी के टिकट पर यहां से चुनाव जीते थे। साल 1998, 2003 और 2008 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी के कुंवर नारायण सिंह यहां से चुनाव जीतते रहे। साल 2013, 2015 और 2020 के विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी की लहर ऐसी चली कि यहां से अखिलेश पति त्रिपाठी को कोई हरा ही नहीं पाया। 

यह भी पढ़ें: दिल्ली चुनाव: किस सीट पर कौन है उम्मीदवार, पढ़ें हर पार्टी की लिस्ट


कैसा था साल 2020 का चुनाव?
साल 2020 में इस विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के अखिलेश पति त्रिपाठी को जीत मिली थी। उन्हें कुल 52665 वोट पड़े थे। बीजेपी उम्मीदवार कपिल मिश्रा दूसरे नंबर पर थे। उन्हें कुल 41532 वोट पड़े थे। तीसरे नंबर पर कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार आकांक्षा ओला थीं। उन्हें सिर्फ 4085 वोट पड़े थे।  

मॉडल टाउन के जातीय समीकरण क्या हैं?
मॉडल टाउन विधानसभा के जातीय और धार्मिक समीकरण बहुत स्पष्ट नहीं हैं। सामान्य वर्ग के वोटरों का बोलबाला है, वहीं आरक्षित वर्ग के वोटर भी निर्णायक स्थिति में हैं। यहां का जातीय समीकरण मिला-जुला है, कोई एक जाति बहुत प्रभावी स्थिति में नहीं है।

यह भी पढ़ें: बुराड़ी विधानसभा: फिर इतिहास रचेगी AAP या पलटेगी बाजी? समझिए समीकरण

मॉडल टाउन के मुद्दे क्या हैं?
मॉडल टाउन विधानसभा पॉश विधानसभा है। कुछ जगहों पर साफ-सफाई को लोग मुद्दा बता रहे हैं। सड़कों पर वार्ड-2 और 3 में सड़कों पर दुकानों के अतिक्रमण को भी लोग मुद्दा बता रहे हैं। जाम भी यहां एक बड़ा मुद्दा है। 

2025 में मॉडल टाउन से कौन-कौन है चुनावी मैदान में?
मॉडल टाउन सीट से कुल 19 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। राइट टु रिकॉल पार्टी ने इस विधानसभा सीट से अवधेश कुमार झा को टिकट दिया है। भारतीय जनता पार्टी ने अशोक गोयल को टिकट दिया है। कांग्रेस पार्टी ने कंवर करण सिंह को उतारा है। आम आदमी पार्टी ने अखिलेश पति त्रिपाठी को इस सीट से उतारा है। 


और पढ़ें