logo

मूड

दिल्ली की रिजर्व सीट पर AAP फिर से कर पाएगी कब्जा?

देवली विधानसभा सीट (Deoli Assembly Election 2025) दिल्ली के 70 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। देवली सीट पर वोटिंग 5 फरवरी को होगी और 8 फरवरी को रिजल्ट घोषित किए जाएंगे।

Deoli Assembly seat

देवली विधानसभा सीट, Photo Credit: Khabargaon

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

देवली विधानसभा सीट दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से एक है। यह साउथ दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का भी हिस्सा है। यह सीट एनसीआर के आधुनिक इलाकों में भी शुमार है। इस सीट का गठन 2002 में बने परिसीमन आयोग की सिफारिशों के बाद 2008 में किया गया था।

 

यह क्षेत्र नौ अन्य विधानसभा क्षेत्रों - बिजवासन, संगम विहार, अंबेडकर नगर, छतरपुर, कालकाजी, तुगलकाबाद, पालम, बदरपुर और महरौली के साथ दक्षिण दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है। यह दक्षिण दिल्ली जिले में स्थित है। 

देवली की समस्याएं क्या हैं?

देवली के लोग सफाई, बेहतर सड़क और साफ पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। जर्जर सड़कें, गंदगी से भरी नालियां और कूड़े के ढेर यहां आम सी बात हैं। गंदा पानी और गंदगी को लेकर निवासियों की रोज परेशानी बढ़ रही है। वहीं, सीवर लाइन न होने के कारण नालियां जाम ले लेती है। बरसात में जलभराव बना हुआ है। भारी बारिश के कारण दक्षिणी दिल्ली के देवली इलाके में बंद रोड पूरी तरह से जलमग्न हो जाता है। इससे दैनिक जीवन में लोगों को परेशानी होती है। 

2020 में क्या हुआ था?

2020 में इस सीट पर आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की थी। देवली दिल्ली राज्य के साउथ दिल्ली जिले के अंतर्गत आता है। 2020 में आम आदमी पार्टी के प्रकाश ने भारतीय जनता पार्टी के अरविंद कुमार को 40173 वोटों के अंतर से हराकर सीट जीती थी। 

 

यह भी पढ़ें: छतरपुर विधानसभा सीट पर तीन तंवर आमने-सामने, कौन मारेगा बाजी?

विधानसभा का इतिहास

चुनाव आयोग ने यहां 2008 में पहली बार विधानसभा चुनाव कराए। उस दौरान यहां से कांग्रेस के अरविंद सिंह लवली ने अपने प्रतिद्वंदी रहे बहुजन समाज पार्टी के नेता को हराया और विधायक बने। 2013 के चुनाव में यहां से आम आदमी पार्टी के प्रकाश जरवाल ने जीत हासिल की। इसके बाद 2015 के चुनाव में भी आम आदमी पार्टी के नेता प्रकाश लगातार दूसरी बार भी विधायकी चुनाव में जीत दर्ज की। 2020 में उन्होंने इस क्षेत्र से जीत की हैट्रिक लगाई। इस बार देवली विधानसभा सीट से AAP ने मौजूदा विधायक प्रकाश जरवाल का टिकट काटकर प्रेम कुमार चौहान को मैदान में उतारा है। वहीं NDA ने LJP(R) के उम्मीदवार दीपक तंवर (Deepak Tanwar) को प्रत्याशी बनाया है। वहीं कांग्रेस ने अपने पुराने कार्यकर्ता राजेश चौहान पर भरोसा जताया है।

जातिगत समीकरण

बता दें कि यह सीट  एक SC श्रेणी की विधानसभा सीट है। हालांकि, यहां सिंह, कुमार, लाल, राम, शर्मा, यादव का भी समुदाय रहता है। देवली की जनसंख्या लगभग 119,432 थी, जिसमें पुरुष जनसंख्या का 56% और महिलाएं 44% हैं।


और पढ़ें