logo

ट्रेंडिंग:

आरक्षित सीटें तय करेंगी, अबकी बार झारखंड में किसकी सरकार

झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज 13 नवंबर को 15 जिलों की 43 सीटों पर मतदान हो रहा है। दूसरे चरण में 38 सीटों के लिए 20 नवंबर को मतदान होना है। नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

Jharkhand Assembly Election 2024

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024, Image Credit: PTI

Jharkhand Election 2024: झारखंड में पहले चरण के तहत 43 सीटों पर आज (13 नवंबर) मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है। राज्यों में दो चरणों में विधानसभा चुनाव हो रहे है। दूसरे चरण में 38 सीटों के लिए 20 नवंबर को मतदान होगा। चुनाव परिणाम 23 नवंबर को आएंगे।  झारखंड में मुकाबला सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाले इंडिया ब्लॉक और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के बीच है।

 

आरक्षित सीटों का अहम रोल

राज्य में अगली सरकार किसकी बनेगी यह बहुत कुछ पहले चरण में हो रही वोटिंग से तय हो जाता है। दरअसल, पहले चरण की वोटिंग से पता चल जाता है कि सत्ता में किसकी सरकार मजबूत बनकर उभरेगी। बीते चार चुनाव से आप इसका अंदाजा लगा सकते हैं। वहीं, राज्य में 37 आरक्षित सीटों (28 एसटी और 9 एससी) में इस पहले चरण में 26 सीटें (20 एसटी 6 एससी) हैं, जिन पर जीत हासिल करने वाली पार्टी सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। वहीं, इस चुनाव में आदिवासी वोटर्स और अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीटों का बहुत महत्व है। 

 

क्या कहते है बीते चार साल के चुनाव परिणाम 

वर्ष 2019 में झामुमो-कांग्रेस-राजद ने 21 आरक्षित सीटें जीतकर सरकार बनाई थी। 2014 में एनडीए ने 14 सीटें जीती तो उसकी सरकार बन गई। बात करें 2009 और 2005 की तो इन 43 सीटों के परिणाम जब सामने आए तो त्रिशुंक विधानसभा अस्तित्व में आई थी। इसके अलावा, 2019 में 81 सीटों के लिए हुए विधानसभा चुनाव में जेएमएम 30 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, जबकि बीजेपी को 25 सीटें मिलीं। कांग्रेस ने 16 सीटें जीतीं, झारखंड विकास मोर्चा (जेवीएम) को तीन सीटें मिलीं, जबकि ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन ने 2 सीटें जीतीं।

 

2019 में जेएमएम ने 17 सीटें तो बीजेपी ने 13 जीती थीं
पहले चरण में आज जिन 43 सीटों पर मतदान हो रहा है, उनमें से जेएमएम ने 17 सीटें जीती थी। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, आज जिन 43 सीटों पर मतदान हो रहा है, उनमें से बीजेपी ने 2019 में 13 सीटें और कांग्रेस ने 8 सीटें जीती थी। वहीं, आरजेडी ने एक सीट पर कब्जा किया था।

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap